[ad_1]

BJP leader Pramod Yadav
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) को अज्ञात बदमाशों ने बृहस्पतिवार को सुबह उनके घर के बाहर ही गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं और घटना स्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़ फरार हो गए। वहीं, प्रमोद को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बदमाशों की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। इसके पहले भी वे मल्हनी से भाजपा के टिकट से ही दो बार विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं।
[ad_2]
Source link