Home Sports Video: तू ले जा…ना आप ले लीजिए, अश्विन और कुलदीप के बीच पर नोक-झोक

Video: तू ले जा…ना आप ले लीजिए, अश्विन और कुलदीप के बीच पर नोक-झोक

0
Video: तू ले जा…ना आप ले लीजिए, अश्विन और कुलदीप के बीच पर नोक-झोक

[ad_1]

नई दिल्ली. धर्मशाला टेस्ट मैच भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन के लिए बेहद खास है. इस मैच में वह अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलने उतरे. मुकाबले की पहली पारी में शुरुआती ओवर में विकेट लेने में नाकाम रहे अश्विन ने आखिर में जबरदस्त वापसी की और विकट का चौका लगाया. इस मैच में कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके और इस खास पल को उनके लिए आर अश्विन ने और भी खास बना दिया.

भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. टीम की शुरुआत तो अच्छी हुई और ओपनर बेन डकेट के साथ मिलकर जैक क्राउले ने 64 रन जोड़े. कुलदीप यादव और आर अश्विन ने इसके बाद मिलाकर पूरी टीम को महज 218 रन तक पहुंचते पहुंचते समेट दिया.

कुलदीप यादव और आर अश्विन के बीच बातें

धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 ओवर में 72 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट में 11.4 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट झटके. इंग्लैंड की पारी का आखिरी विकेट अश्विन की झोली में गया. जब भारतीय टीम के सारे खिलाड़ी मैदान से वापस लौट रहे थे तो कुलदीप यादव के साथ उनकी मीठी नोक झोक हुई.



अश्विन की तरफ कुलदीप ने बॉल उछाला और कहा आप इसे 100मैच के यादगार के तौर पर रख लीजिए. अश्विन ने कुलदीप को बॉल वापस करते हुए कहा आपने 5 विकेट लिए है इस आप रख लीजिए. ऐसा दो बार हुआ और आखिर में कुलदीप ने सीनियर की बात मानकर बॉल अपने पास रखने की बात मान ली.

Tags: India Vs England, Kuldeep Yadav, R ashwin



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here