Home Sports रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, 15 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, 5 खिलाड़ियों ने कर दिया कमाल

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, 15 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, 5 खिलाड़ियों ने कर दिया कमाल

0
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, 15 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, 5 खिलाड़ियों ने कर दिया कमाल

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने इस दौरान शानदार शतकीय पारी खेली. रोहित-गिल के अलावा शुरू के सभी तीन बल्लेबाजों ने इनिंग में पचास से ज्यादा रन बनाए. पिछले 15 साल के भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि जब सभी पांच बल्लेबाजों ने पचास से ज्यादा रन बनाए.

इस सीरीज में भारतीय टीम की कामयाबी में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का सबसे बड़ा रोल रहा है. उन्होंने 2 दोहरे शतक भी लगाए. यशस्वी जायसवाल ने पांचवे टेस्ट की पहली इनिंग में 58 गेंदों में 57 रन की पारी खेली थी. इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. रोहित शर्मा ने अपना शतक 154 गेंदों में पूरा करते हुए कुल 13 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, शुभमन गिल ने 150 गेंदों में 110 रन की पारी खेली.

Ind vs Eng: रोहित शर्मा ने शतक जड़ते ही कर ली गावस्कर की बराबरी, एक सेंचुरी का इंतजार, टूटेगा रिकॉर्ड

देवदत्त पड्डिकल और सरफराज भी चमके
देवदत्त पडिक्कल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट में मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में फिफ्टी जमाई. देवदत्त ने इस मैच में भारत के लिए डेब्यू किया. उन्होंने अपने डेब्यू को यादगार बनाया. पड्डिकल 103 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, युवा खिलाड़ी सरफराज खान ने सीरीज में अच्छा परफॉर्म किया है. इस इनिंग में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 56 रन बनाए.

इस तरह भारत के लिए सभी शुरुआती 5 बल्लेबाज ने 50 से अधिक रन बनाए. भारतीय टीम ने पहली इनिंग में 200 से ज्यादा रन की बढ़त ले ली है. देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम पहली इनिंग में स्कोर को कहां तक ले जाती है. भले भारतीय टीम इस सीरीज को जीत चुकी है. लेकिन पांचवे टेस्ट में भी वह जीतने की पूरी कोशिश करना चाहेगी. क्योंकि इससे उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल पर फायदा मिलेगा.

Tags: Devdutt Padikkal, India Vs England, Rohit sharma, Sarfaraz Khan, Shubman gill, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here