Home Sports सरफराज ने टेके घुटने… और सचिन के स्टाइल में गेंद को भेज दिया बाउंड्री पार

सरफराज ने टेके घुटने… और सचिन के स्टाइल में गेंद को भेज दिया बाउंड्री पार

0
सरफराज ने टेके घुटने… और सचिन के स्टाइल में गेंद को भेज दिया बाउंड्री पार

[ad_1]

हाइलाइट्स

सरफराज खान ने तीसरा अर्धशतक जड़ा
धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में बनाए 56 रन

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान ने सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा. 60 गेंदों पर 56 रन की पारी खेलने वाले सरफराज ने 8 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने तेज गेंदबाज मार्क वुड की एक गेंद पर ऐसा शॉट लगाया जिससे लोगों को मास्टर ब्लास्टर की याद आ गई. वुड की तेजतर्रार गेंद पर सरफराज ने घुटना नीचे टेकते हुए रैंप शॉट लगाया और गेंद 4 रन के लिए बाउंड्री के पार चली गई. सरफराज के इस शॉट को देखकर हर कोई हैरान था. गेंदबाज भी सिर्फ बल्लेबाज का मुंह ताकता रह गया. सरफराज ने जिस गेंद पर यह शॉट खेला वह किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता.

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में जारी 5वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जहां शतक ठोके वहीं सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और डेब्यूटेंट देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने अर्धशतकीय पारी खेली. सरफराज ने पडिक्कल के साथ चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर भारत की लीड को 255 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 8 विकेट पर 473 रन बना लिए हैं.

वह मुश्किल रात थी… टेस्ट डेब्यू पर बोले देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान के साथ खेली बेजोड़ पारी

9 बल्लेबाज… जिनका 100वें टेस्ट में नहीं खुला खाता, 3 भारत के ही दिग्गज, एक के नाम टेस्ट में 7000 से ज्यादा रन

मार्क वुड को दिन में दिखाए तारे
भारतीय पारी के 76वें ओवर की तीसरी गेंद पर सरफराज खान ने रैंप शॉट खेला. मार्क वुड की यह गेंद बाउंसर की तरह दिखाई दे रही थी. वुड की गेंद पर किसी भी बल्लेबाज के लिए इस तरह का शॉट खेलना आसान नहीं होता लेकिन सरफराज ने गेंद को देखकर फूर्ती दिखाई और पोजीशन में आकर घुटने को मोड़ते हुए रैंप शॉट के अंदाज में उसे सिर्फ दिशा भर दे दी. जिसके बाद गेंद चौके लिए बाउंड्री के पार चली गई.

सरफराज खान 5 पारियों में जड़ चुके हैं 200 रन
26 वर्षीय सरफराज खान 3 मैचों की 5 पारियों में 3 अर्धशतक के साथ 200 रन बना चुके हैं. सरफरा का बेस्ट स्कोर नाबाद 68 रन रहा है. टेस्ट डेब्यू से पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों की बरसात कर दी थी. सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान भी क्रिकेट खेलते हैं. मुशीर ने हाल में अंडर 19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. वह इस समय मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं.

Tags: IND vs ENG, Mark Wood, Sarfaraz Khan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here