Home Breaking News BJP Leader Shot: वेडिंग कार्ड का बहाना…रास्ते में इंतजार में थे हमलावर; शीशा खोलते ही बरसाईं दनादन गोलियां

BJP Leader Shot: वेडिंग कार्ड का बहाना…रास्ते में इंतजार में थे हमलावर; शीशा खोलते ही बरसाईं दनादन गोलियां

0
BJP Leader Shot: वेडिंग कार्ड का बहाना…रास्ते में इंतजार में थे हमलावर; शीशा खोलते ही बरसाईं दनादन गोलियां

[ad_1]

BJP Leader Shot Dead in Jaunpur up on Petext of Wedding Card Attackers Open Fired News in Hindi

BJP Leader Shot Dead
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के थाना सिकरारा क्षेत्र के बोधापुर गांव में गुरुवार की सुबह 10 बजे दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कार्ड देने के बहाने रोककर कार सवार भाजपा के जिला महामंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। उनको कुछ छह गोलियां मारी गई हैं।

भागते समय गिर जाने पर एक बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। सूचना मिलते ही एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद यादव रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे घर से निकल कर कार से पार्टी कार्यालय जाने के लिए सीठापुर संपर्क मार्ग तिराहे जा रहे थे। संपर्क मार्ग पार कर जैसे ही बोधापुर के मुख्य मार्ग पर पहुंचे, बदमाशों ने शादी का कार्ड देने के बहाने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

प्रमोद यादव भाजपा के जिला महामंत्री थे। बृहस्पतिवार को सुबह वे रोज की तरह ही तैयार होकर अपनी कार से जिले के भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे। घर पर बताया कि जौनपुर जा रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here