[ad_1]
Pop star Karina apologizes: साउथ कोरिया का के-पॉप (K-pop) ग्रुप म्यूजिक की दुनिया में एक बड़ा नाम है. जिसकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है. इसके सितारों/आर्टिस्ट किसी परिचय के मोहताज नहीं है. ये सभी अपने म्यूजिक, गानों और डांस की दीवानगी के चलते लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. K-pop ने इश्क, मोहब्बत और जिंदगी पर सैकड़ों गानें गाए हैं. यानी ये कहना गलत नहीं होगा कि अपने म्यूजिक और गानों से K-pop दुनिया को प्यार करना सिखाते हैं और प्रेम का संदेश देते हैं. लेकिन क्या इस ग्रुप के किसी मेंबर को प्यार करने की इजाजत है? हम ये सवाल इसलिए पूछ रहे हैं कि इसी ग्रुप की आर्टिस्ट करीना को अपने रिलेशनशिप स्टेटस की वजह से माफी मांगनी पड़ी है.
यूं तो इस सवाल और इसके जवाब पर लंबी बहस हो सकती है. उसमें पड़ने के बजाए आपको बताते हैं कि ये सवाल क्यों उठा यानी आखिरकार माजरा क्या है? दरअसल एस्पा ग्रुप की के-पॉप सिंगर करीना ने अपने कथित रिश्ते के खुलासे के बाद अपने क्रेजी फैंस की नाराजगी और आक्रोश सामने आने के बाद एक पेपर पर अपने हाथों से चंद शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर अपनी माफी पोस्ट की है.
कौन है करीना का फियांसे?
गौरतलब है कि मशहूर एक्टर ली जे-वूक के साथ उनके रिश्ते की खबर पिछले हफ्ते आई थी, जिसकी पुष्टि दोनों सितारों की पीआर एजेंसियों ने की थी.
.
[ad_2]
Source link