Home Breaking News Kedarnath Dham: 10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई तिथि

Kedarnath Dham: 10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई तिथि

0
Kedarnath Dham: 10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई तिथि

[ad_1]

Kedarnath Dham doors will open on 10 May date announced on Mahashivratri Chardham Yatra 2024

केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय
– फोटो : amar ujala

विस्तार


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की गई। 10 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय हुआ।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया, आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए।

Kedarnath: पैदल मार्ग पर बेलचा-फावड़ा से बर्फ हटाने में जुटे मजदूर, हिमखंड जोन सक्रिय होने का खतरा, तस्वीरें

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here