Home Breaking News Tamil Nadu: 2024 लोकसभा चुनाव में डीएमके को समर्थन देगी कमल हासन की MNM, राज्यसभा में एक सीट मिलेगी

Tamil Nadu: 2024 लोकसभा चुनाव में डीएमके को समर्थन देगी कमल हासन की MNM, राज्यसभा में एक सीट मिलेगी

0
Tamil Nadu: 2024 लोकसभा चुनाव में डीएमके को समर्थन देगी कमल हासन की MNM, राज्यसभा में एक सीट मिलेगी

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 Tamil Nadu Kamal Haasan Party MNM joins DMK led Alliance to get one Rajya Sabha seat f

उदयनिधि स्टालिन के साथ कमल हासन।
– फोटो : ANI

विस्तार


तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) 2024 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देगी। खुद हासन ने शनिवार को यह एलान किया। इसके बदले एमएनएम को 2025 के राज्यसभा चुनाव के लिए एक सीट दी जाएगी।

हासन आज दोपहर को ही द्रमुक नेताओं से मिलने पहुंचे। यहां उदयनिधि स्टालिन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बातचीत के बाद हासन ने कहा कि उन्होंने डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को सिर्फ देश की भलाई के लिए चुना है, न कि किसी पद के लालच में। हासन ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेगी। हालांकि, वे गठबंधन को अपना सारा समर्थन मुहैया कराएगी। 

दोनों नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुसार, एमएनएम पार्टी तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीट और एकमात्र पुडुचेरी क्षेत्र में प्रचार अभियान संबंधी कार्य करेगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here