[ad_1]
Biden vs Trump: अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. इससे पहले वहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो रही है. इसी बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने 2021 के कैपिटल दंगे का जिक्र कर कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के सामने किसी भी कीमत पर नहीं झुकेंगे.
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अभी हाल ही में रूस और नाटो पर की गई टिप्पणी की आलोचना की.
‘ट्रंप फैलाना चाहते हैं अराजकता’
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अपना हमला तेज करते हुए बाइडेन ने कहा कि ट्रंप अमेरिका में अराजकता फैलाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इस देश में कोई ठिकाना नहीं मिलेगा.
बाइडेन ने कहा कि रिपब्लिकन व्लादिमीर पुतिन के सामने झुक गया है, लेकिन मैं नहीं झुकूंगा. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन, नाटो, अर्थव्यवस्था, गर्भपात अधिकार और यूएस मैक्सिको सीमा पर खुलकर अपनी राय सार्वजनिक की.
‘गर्भपात के अधिकारों को करेंगे बहाल’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर वह दोबारा चुने गए, तो वह देश भर में गर्भपात के अधिकारों को बहाल करने के लिए काम करेंगे.
गाजा युद्ध पर बाइडेन ने अपनी राय साझा करते हुए कहा कि यह इजराइल का मौलिक अधिकार है कि वह अपने नागरिकों को सुरक्षित रखे.
बाइडेन के भाषण पर ट्रंप की प्रतिक्रिया
जो बाइडेन के भाषण का किसी ने समर्थन तो किसी ने आलोचना की. ट्रूथ सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘स्टेट ऑफ द यूनियन में ‘जबरदस्त गलतबयानी और झूठ’ शामिल है और लोग इसे जानते हैं.’
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश के लोग इस बात को भलीभांति जानते हैं कि 5 नवंबर देश के इतिहास में बहुत मायने रखता है.
टेक्सस रिपब्लिकन मोनिका डी ला क्रूज़ ने कहा, ‘बाइडेन को लगता है कि वो जो कुछ भी कह रहे हैं, बिल्कुल सही कह रहे हैं, लेकिन हम जानते हैं कि उन्होंने कुछ भी सच नहीं कहा है.’
बाइडेन के सहयोगी डेलावेयर सीनेटर क्रिस कून्स ने कहा कि बाइडेन फिर से चुने जाने के लिए अपना केस बना रहे हैं. क्रिस कून्स ने कहा, बाइडेन के भाषण में ऊर्जा, उम्मीद और सकारात्मकता थी.
(इनपुट – एजेंसी)
.
[ad_2]
Source link