[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. टॉस जीतकर बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. कुलदीप यादव और आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम पहली पारी में महज 218 रन ही बना पाई. भारत ने कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शतकीय पारी के दम पर 477 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 259 रन की बढ़त हासिल की. 100वां टेस्ट खेल रहे आर अश्विन ने दूसरी पारी में गेंद से फिर कहर ढाया.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. यह मैच भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन का 100वां टेस्ट मैच है. पहली पारी में इंग्लैंड के चार अहम विकेट निकालने वाले इस गेंदबाज ने दूसरी पारी में भी घातक गेंदबाजी करते हुए टीम की कमर तोड़ कर रख दी. इंग्लैंड ने भारत को पहली पारी में मैच के तीसरे दिन 477 रन पर समेटने में कामयाबी हासिल की.
अश्विन का 100वें टेस्ट में कमाल
इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी की शुरुआत में विकेट निकालने में नाकाम रहे आर अश्विन ने दूसरी पारी में बिल्कुल उलट प्रदर्शन किया. भारत ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के खिलाफ 259 रन की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे मेहमान टीम के बल्लेबाजों पर 100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन कहर बनकर टूटे. एक के बाद एक लगातार तीन विकेट झटक लिए.
ओपनर बेन डकेट को आर अश्विन ने महज 2 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. आगे बढ़कर वो बड़ा शॉट लगाकर इस धुरंधर गेंदबाज पर दबाव डालना चाहते थे लेकिन चारो खाने चित हो गए. इसके बाद जैक क्राउले को अश्विन ने बिना खाता खोले सरफराज खान के शानदार कैच की बदौलत वापस भेजा. 19 रन बनाकर खेल रहे ओली पोप को उन्होंने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच करवाया.
.
Tags: India Vs England, R ashwin, Ravichandran ashwin
FIRST PUBLISHED : March 9, 2024, 11:35 IST
[ad_2]
Source link