[ad_1]

अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत
– फोटो : Instagram
विस्तार
टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में आने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में अपने पति विक्की जैन के साथ उनके झगड़े खूब चर्चा में रहे थे। शो में अंकिता कई बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती नजर आईं। अभिनेत्री के ससुराल वालों समेत कई लोगों ने इसे लेकर उनके ऊपर सहानुभूति लेने का आरोप लगाया था। हाल ही में अंकिता ने इन आरोपों पर खुलकर बात की है। साथ ही विक्की के साथ अपनी इक्वेशन पर भी बात की है।
सुशांत को लेकर क्या बोलीं अंकिता
अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि उन्हें अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सवालों का सामना करना पड़ता है। बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स भी उनसे दिवंगत अभिनेता के बारे में पूछते थे। अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिंदगी है। अगर मैं किसी को जानती हूं या किसी के बारे में कुछ अच्छा जानती हूं, तो मैं हमेशा उसके बारे में बोलूंगी। मुझे कोई भी रोक नहीं सकता है।’
Aly Goni: क्या अली गोनी ने कसा एल्विश-मैक्सटर्न पर तंज? क्रिप्टिक पोस्ट में अभिनेता ने लिखी यह बात
विक्की के साथ इक्वेशन पर कही ये बात
बिग बॉस के घर में अंकिता और विक्की जैन के बीच अक्सर तीखी बहस देखने को मिलती थी। शो के दौरान आई तलाक की अफवाहों के बीच अभिनेत्री ने इन खबरों का खंडन करते हुए विक्की के साथ अपने मजबूत रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आप जिससे प्यार करते हैं, आपको उससे प्यार करते रहना चाहिए। उसके सर पर बैठके नाचो, कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि अगर वह आपसे प्यार करता है, तो वह आपके साथ रहेगा और कहीं नहीं जाएगा।’
शो की तीसरी रनर-अप थीं अंकिता
अंकिता लोखंडे ने सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में तीसरी रनर-अप का स्थान हासिल किया था। वहीं, मुनव्वर फारुकी शो के विजेता बनकर उभरे थे। अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा दूसरे रनर-अप रहे थे। शो को खत्म हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी भी शो के कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट बटोर रहे हैं।
[ad_2]
Source link