Home Sports IND vs ENG: भारत की बी टीम से हारना… इंग्लैंड की हार पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को याद आए अपने दिन

IND vs ENG: भारत की बी टीम से हारना… इंग्लैंड की हार पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को याद आए अपने दिन

0
IND vs ENG: भारत की बी टीम से हारना… इंग्लैंड की हार पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को याद आए अपने दिन

[ad_1]

Tim Paine Statement: भारत ने अपने घर में टेस्ट सीरीज जीतने की बादशाहत कायम रखते हुए इंग्लैंड को 4-1 से रौंदकर लगातार 17वीं सीरीज जीती. ‘बैजबॉल’ का डंका बजाकर भारत आई इंग्लैंड की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारत के युवा प्लेयर से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक सबने इंग्लैंड को धूल चटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल समेत अन्य खिलाड़ी इस सीरीज जीत के हीरो रहे. इंग्लैंड की इस शर्मनाक हार पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को अपने दिन याद आ गए, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में खेली है 2020-21 टेस्ट सीरीज में 2-1 से रौंदा था.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को याद आए अपने दिन

टिम पेन को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को हारते देखना अच्छा लगता है, लेकिन आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को पता है कि टेस्ट क्रिकेट में भारत की ‘बी’ टीम से हारने का दर्द क्या होता है. पेन 2020-21 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान आस्ट्रेलिया के कप्तान थे, जब भारत ने उसे उसकी धरती पर 2-1 से हराया था. इस सीरीज में विराट-रोहित समेत कई बड़े खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे. अजिंक्य रहाणे ने युवा भारतीय टीम की अगुवाई करके ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. विराट कोहली उस समय पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट आये थे और रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट से बाहर थे. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव चोट के कारण बाहर थे, जबकि रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह गाबा पर आखिरी टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. 

पेन ने दिया बयान 

पेन ने कहा, ‘मुझे पता है कि भारत की बी टीम से हारना कैसा लगता है. हमारे साथ हमारे देश में यह हो चुका है.’ उन्होंने आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ब्राड हाडिन से एक पॉडकास्ट में कहा, ‘भारत के कुछ बड़े खिलाड़ी इस सीरीज में भी नहीं थे, जिसका इंग्लैंड को फायदा होना चाहिए था.’ कोहली, शमी, केएल राहुल और ऋषभ पंत के बिना भारत ने यह सीरीज 4-1 से जीती. कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के साथ इंग्लैंड की किसी श्रृंखला में यह पहली हार थी. 

भारतीय टीम मजबूत नहीं थी लेकिन…

पेन ने कहा, ‘मुझे इंग्लैंड को खेलते देखना और हारते देखना अच्छा लगता है. इंग्लैंड टीम काफी मनोरंजक है.’ हाडिन ने कहा, ‘भारतीय टीम इस सीरीज में सबसे मजबूत नहीं थी, लेकिन उन्होंने दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट में कितनी गहराई है. भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी के कुछ बड़े नाम इस सीरीज से निकले हैं. यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने शानदार प्रदर्शन किया.’

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here