[ad_1]
नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा टेस्ट भी बड़ी आसानी से जीत लिया. दूसरी इनिंग में इंग्लैंड की टीम 195 रन ही बना सकी. जो रूट ने बढ़िया बल्लेबाजी की लेकिन स्कोर को आगे नहीं ले जा सके. भारत ने मुकाबले को एक पारी और 64 रन से अपने नाम किया. इस मैच के साथ सीरीज की भी समाप्ती हई. इस मैच के दौरान बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन रोहित शर्मा की डांट के कारण यह हादसा टल गया.
दरअसल, हम बात कर रहे सरफराज खान के बारे में. सरफराज खान तीसरे दिन सिली प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे थे. कुलदीप यादव तीसरे दिन गेंदबाजी करने आए. उस समय स्ट्राइक पर शोएब बशीर थे और सिली प्वाइंट पर सरफराज खान थे. शोएब बशीर ने कुलदीप की गेंद पर एक तेजी से शॉट लगाया. जिसके बाद गेंद सीधे सरफराज के सिर पे लगी. वो तो अच्छा था कि सरफराज खान ने हेलमेट लगाया था. नहीं तो मैदान पर बड़ा हादसा हो सकता था.
India vs England: अश्विन या कुलदीप यादव नहीं, इस खिलाड़ी को मिला ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड
And that’s why Rohit Bhai said “Hero banne ki zaroorat naheen hai” pic.twitter.com/41tsvFUXrg
— Vishal Misra (@vishalmisra) March 9, 2024
रोहित ने दी थी हेलमेट पहनने की सलाह
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की पारी के अंतिम ओवरों में सरफराज खान सिली प्वाइंट पर फील्डिंग करने के लिए आए. इस दौरान सरफराज खान बिना हेलमेट और पैड पहनकर ही चले आए. जब सरफराज पर कप्तान रोहित शर्मा की नजर पड़ी तो रोहित शर्मा ने सरफराज को डांट लगाते हुए कहा कि “ज्यादा हीरो मत बन. जब उस जगह पर फील्डिंग कर रहे हो तो कोई रिस्क मत लो.” जाओ और हेलमेट ले आओ.
सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के 3 टेस्ट की पांच पारियों में 3 अर्धशतक के साथ 200 रन बनाए. सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने पांचवे टेस्ट की पहली पारी के दौरान टेस्ट में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा. आखिरी टेस्ट में उन्होंने 60 गेंदो में 56 रन की पारी खेली थी.
.
Tags: India Vs England, Rohit sharma, Sarfaraz Khan
FIRST PUBLISHED : March 9, 2024, 16:41 IST
[ad_2]
Source link