[ad_1]
09:52 AM, 09-Mar-2024
IND vs ENG Live: भारत 477 रन पर ऑलआउट
भारत की पहली पारी 477 रन पर समाप्त हुई। आज भारत ने आठ विकेट पर 473 रन से आगे खेलना शुरू किया और चार रन बनाने में बाकी दो विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव (30) के रूप में आज भारत को पहला झटका लगा। जेम्स एंडरसन ने कुलदीप को विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया। यह उनके टेस्ट करियर का 700वां विकेट रहा। वहीं, शोएब बशीर ने बुमराह (20) को स्टंप कराया और भारतीय पारी को 477 रन पर समाप्त कर दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त 259 रन की हुई। एंडरसन 700 विकेट के मुकाम को छूने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) ने लिए हैं।
09:44 AM, 09-Mar-2024
IND vs ENG Live: एंडरसन के 700 विकेट पूरे
इंग्लैंड के महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट में 700 विकेट पूरे कर लिए हैं। शनिवार को धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने कुलदीप यादव को आउट किया और यह खास उपलब्धि हासिल की। वह इस मुकाम को छूने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) ने लिए हैं। भारत का स्कोर नौ विकेट पर 477 रन है। कुलदीप ने बुमराह के साथ मिलकर 49 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल सिराज और बुमराह क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की बढ़त 259 रन की हो चुकी है।
09:35 AM, 09-Mar-2024
IND vs ENG Live: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। कुलदीप और बुमराह भारत को 500 के स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
08:49 AM, 09-Mar-2024
IND vs ENG Live: सरफराज-पडिक्कल के बीच 97 रन की साझेदारी
सरफराज खान और डेब्यू कर रहे देवदत्त पडिक्कल ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। चायकाल के ठीक बाद बशीर का कहर देखने को मिला। उन्होंने सरफराज को चलता किया। एक वक्त भारत का स्कोर तीन विकेट पर 376 रन था और टीम ने अगले 52 रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए। 376 पर तीन से स्कोर एक वक्त 428 पर आठ हो चुका था। सरफराज के आउट होने के बाद पडिक्कल ने अर्धशतक पूरा किया। वह 10 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। फिर ध्रुव जुरेल भी 15 रन बनाकर चलते बने। तीनों को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। वहीं, टॉम हार्टले ने रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को आउट किया। जडेजा 15 रन बनाकर और अश्विन खाता खोले बिना आउट हुए। 52 रन बनाने में पांच विकेट गंवाने के बाद कुलदीप और बुमराह ने 45 रन की नाबाद साझेदारी की और लीड को 250 के पार पहुंचाया।
08:48 AM, 09-Mar-2024
IND vs ENG Live: भारत ने 135/1 से आगे खेलना शुरू किया
गुरुवार को यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए थे। भारत ने दूसरे दिन एक विकेट पर 135 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरा दिन खेलकर 338 रन जोड़े और सात विकेट गंवाए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़े। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी निभाई और भारत को 250 के पार पहुंचाया। रोहित ने टेस्ट करियर का 18वां शतक और शुभमन ने चौथा शतक लगाया। दोनों का यह इस सीरीज का दूसरा शतक था। इस साझेदारी को बेन स्टोक्स ने तोड़ा। नौ महीने बाद गेंदबाजी के लिए आए स्टोक्स ने इस सीरीज में पहली बार गेंदबाजी की और अपनी पहली ही गेंद पर रोहित को क्लीन बोल्ड किया। रोहित ने 162 गेंद पर 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। यह पारी के 62वें ओवर में हुआ और इसके अगले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। गिल 150 गेंद में 12 चौके और पांच छक्के की मदद से 110 रन बना पाए।
08:48 AM, 09-Mar-2024
IND vs ENG Live: शुक्रवार का दिन भारत के नाम
शुक्रवार को पहले सत्र में भारत ने 30 ओवर में 129 रन बनाए और कोई विकेट नहीं गंवाया। यह इस सीरीज में पहली बार रहा जब किसी टीम ने 100 से ज्यादा रन बनाए और कोई विकेट नहीं गंवाया। इसके बाद दूसरे सत्र (लंच से चायकाल तक) में भारत ने 24 ओवर में 4.67 के रन रेट से 112 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। चायकाल के बाद तीसरे सत्र में भारत ने 36 ओवर में 97 रन बनाए और पांच विकेट गंवा दिए।
08:48 AM, 09-Mar-2024
IND vs ENG Live: दूसरे दिन का स्कोर
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 473 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। ऐसे में टीम इंडिया की बढ़त 255 रन की हो चुकी है। भारतीय टीम इस बढ़त को तीसरे दिन और आगे बढ़ाना चाहेगी।
08:41 AM, 09-Mar-2024
IND vs ENG Live Score: 21 पर इंग्लैंड को दूसरा झटका, डकेट के बाद क्राउली आउट, अश्विन को मिले दोनों विकेट
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट का आज तीसरा दिन है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। टीम इंडिया इस टेस्ट को जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर बने रहना चाहेगी।
[ad_2]
Source link