Home Sports WATCH: बीच मैदान में बेयरस्टो से भिड़ बैठे गिल, जुरेल बोले चिल तो सरफराज ने ऐसे ले लिए मजे

WATCH: बीच मैदान में बेयरस्टो से भिड़ बैठे गिल, जुरेल बोले चिल तो सरफराज ने ऐसे ले लिए मजे

0
WATCH: बीच मैदान में बेयरस्टो से भिड़ बैठे गिल, जुरेल बोले चिल तो सरफराज ने ऐसे ले लिए मजे

[ad_1]

shubman gill-jonny bairstow Video: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच बेहद ही रोमांचक रहा. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में हुआ यह मुकाबला भारत ने तीसरे ही दिन पारी और 64 रन से अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही सीरीज भी भारत ने 4-1 से अपने नाम की. मैच के तीसरे ही दिन जॉनी बेयरस्टो और शुभमन गिल के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली. दरअसल, जिस समय बेयरस्टो बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी शुभमन के साथ उनकी कुछ कहासुनी हो गई. इसमें ध्रुव जुरेल और पास खड़े सरफराज खान भी शामिल हो गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

गिल- बेयरस्टो में हुई बहस

इंग्लैंड की दूसरी पारी में जॉनी बेयरस्टो की बल्लेबाजी के दौरान यह वाकया हुआ. कुलदीप यादव पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद फेंकने को तैयार थे. तभी स्टंप माइक ने बेयरस्टो को गिल को कुछ कहते हुए आवाज रिकॉर्ड हुई. बेयरस्टो स्लिप में खड़े गिल को कहते नजर आए कि कैसे जेम्स एंडरसन ने उन्हें(गिल) दूसरे दिन इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी (एंडरसन) के साथ मजाक में शामिल होने के बाद क्लीन बोल्ड कर दिया था. बेयरस्टो ने कहा, ‘ आपने जिमी (एंडरसन) से संन्यास लेने या बाहर किए जाने के बारे में क्या कहा और उसके बाद उन्होंने आपको आउट कर दिया?’ गिल ने भी इसका तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘तो क्या, यह मेरे 100 के बाद था. वह मुझे 100 के बाद आउट कर सकता है. आपने यहां कितने (रन) बनाए हैं?’ बेयरस्टो ने फिर कहा, ‘जब गेंद स्विंग हुई तो आपने कितने रन बनाए.’ इस बीच विकेटकीपर ध्रुव जुरेल बेयरस्टो को शांत करने की कोशिश करते हुए नजर आए. जुरेल ने कहा, ‘जॉनी भाई आराम से.’ तभी सरफराज खान ने भी बेयरस्टो के मजे लेते हुए कहा, ‘थोड़े से रन क्या बना दिया, ज्यादा उछल रहा है.’ यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here