Home Sports WTC Points Table: धर्मशाला में जीत के बाद भारत को बड़ा फायदा, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया पर बनाई बढ़त, देखें पॉइंट्स टेबल

WTC Points Table: धर्मशाला में जीत के बाद भारत को बड़ा फायदा, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया पर बनाई बढ़त, देखें पॉइंट्स टेबल

0
WTC Points Table: धर्मशाला में जीत के बाद भारत को बड़ा फायदा, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया पर बनाई बढ़त, देखें पॉइंट्स टेबल

[ad_1]

WTC 2023-25 Points Table: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज को 4-1 से जीत लिया है. हैदराबाद में पहला टेस्ट हारने के बाद रोहित शर्मा की टीम ने जबरदस्त वापसी की और अगले चारों मुकाबले जीत लिए. इसका फायदा भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मिला है. टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. उसने अपने विरोधी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भारत

धर्मशाला में पारी और 64 रन से मिली जीत ने टीम इंडिया स्थिति टॉप पर मजबूत कर दी है. पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद भारत पहले स्थान पर पहुंच गया था. उसका अंक प्रतिशत (पीसीटी) 64.5 था. अब धर्मशाला में जीत के बाद यह 68.51 हो गया है. भारत ने मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में 9 में से 6 टेस्ट जीता है.  दूसरी ओर, इंग्लैंड अपनी सातवीं हार के बाद आठवें स्थान पर है. अब तक स्लो ओवर रेट के कारण उसे 19 पॉइंट्स का नुकसान हुआ है.  श्रीलंका दो मैचों में हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है.

दूसरे स्थान पर है न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड 5 मैचों के बाद 60 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर है. मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने इस साइकल में 11 में 7 मैच जीते हैं.  उसके खाते में 59.06 पीसीटी हैं. दोनों टीमों के बीच क्राइस्टचर्च में हो रहे दूसरे टेस्ट के बाद पॉइंट्स टेबल में फिर से बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

टीम इंडिया के सामने अब क्या है चुनौती?

इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम के सामने अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की चुनौती होगी. दोनों टीमों के खिलाफ टीम इंडिया कुल 5 टेस्ट मैच खेलेगी. इसका आयोजन सितंबर और अक्टूबर में इसी साल होगा. भारत मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का अंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से करेगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पीसीटी
भारत 9 6 2 1 74 68.51
न्यूजीलैंड 5 3 2 0 36 60.00
ऑस्ट्रेलिया 11 7 3 1 78 59.09
बांग्लादेश 2 1 1 0 12 50.00
पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
वेस्टइंडीज 4 1 2 1 16 33.33
दक्षिण अफ्रीका 4 1 3 0 12 25.00
इंग्लैंड 10 3 6 1 21 17.50
श्रीलंका 2 0 2 0 0 0.00

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here