Home Breaking News Delhi : सीलमपुर में दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत और दूसरे की हालत नाजुक; पुलिस को गैंगवार की आशंका

Delhi : सीलमपुर में दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत और दूसरे की हालत नाजुक; पुलिस को गैंगवार की आशंका

0
Delhi : सीलमपुर में दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत और दूसरे की हालत नाजुक; पुलिस को गैंगवार की आशंका

[ad_1]

Delhi: Two youths shot in Seelampur, one dead

क्राइम सीन

विस्तार


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार की रात को हथियारबंद हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की शिनाख्त जाफराबाद निवासी अरबाज के रूप में हुई है। वहीं, घायल आबिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रात पौने नौ बजे सीलमपुर के सार्वजनिक शौचालय के पास की है।

जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि दोनों पीड़ितों में से अरबाज पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और आबिद के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। शूटरों की पहचान और हत्या के कारणों की जांच के लिए सीसीटीवी और अन्य जानकारी हासिल की जा रही है। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गैंगवार की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। पिछले साल 5 जून को जाफराबाद इलाके में अरबाज को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना में उसके भाई हमजा की मौत हो गई थी। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here