Home Breaking News PM Modi: विकास की रफ्तार से कोई समझौता नहीं, मुझे जो करना है विराट-विशाल चाहिए, पीएम के भाषण की बड़ी बातें

PM Modi: विकास की रफ्तार से कोई समझौता नहीं, मुझे जो करना है विराट-विशाल चाहिए, पीएम के भाषण की बड़ी बातें

0
PM Modi: विकास की रफ्तार से कोई समझौता नहीं, मुझे जो करना है विराट-विशाल चाहिए, पीएम के भाषण की बड़ी बातें

[ad_1]

PM Modi Speech Today in Delhi Dwarka Expressway Inaugration Key Points Highlights

PM Modi Speech
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम से देशवासियों को विकास की नई सौगात दी। पीएम मोदी ने 16 राज्यों को कुल 114 सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। एक लाख करोड़ से अधिक की लागत की 114 परियोजना जनता को समर्पित की। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड को राष्ट्र के लिए समर्पित किया।

द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात को बेहतर बनाने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। इस दौरान पीएम मोदी ने एक रोड शो भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 43 किलोमीटर लंबा शामली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग और भिवानी-हांसी रोड के विस्तारीकरण की आधारशिला रखी। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

पांच साल तक पीटते रहते थे डुगडुगी: मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कोई कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटते रहते थे। वहीं भाजपा सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है, उसमें शिलान्यास और लोकार्पण के लिए समय और दिन कम पड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है। इस प्रोजेक्ट पर 9,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा। ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here