[ad_1]
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर भी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. जो पहली पारी में फ्लॉप रहे. अय्यर को कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया गया था. जिसके बाद से वह रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं. फाइनल मुकाबले की पहली पारी में श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला. इससे पहले सेमीफाइनल मैच में भी वो फ्लॉप रहे थे.
विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. श्रेयस अय्यर पहली पारी में पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. लेकिन वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया. अय्यर ने एक चौका भी लगाया. अय्यर उमेश यादव की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे. करुण नायकर ने उनका शानदार कैच लपका.
इंग्लिश बल्लेबाज कर रहा था बैटिंग, सरफराज ने कर दिया स्लेज, कहा- खत्म कर जल्दी… देखें VIDEO
सेमीफाइनल में भी हुए थे फ्लॉप
रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल ( Ranji Trophy Semi Final) मुकाबले में मुंबई और तमिलनाडु आमने-सामने आए. श्रेयस अय्यर इसी मुकाबले में मुंबई की ओर से उतरे. मुंबई ने यह मुकाबला पारी और 70 के बड़े अंतर से जीत लिया था. हालांकि, छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे अय्यर महज 8 गेंद खेलकर आउट हो गए. वे सिर्फ 3 रन बना सके. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी ज्यादा रन नहीं बना पाए थे. दूसरे टेस्ट के बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था.
BCCI की इंसेंटिव स्कीम पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, जानें इस खास फैसले पर क्यो बाले?
कुछ दिन पहले श्रेयस अय्यर के साथ पीठ में दर्द की समस्या थी. श्रेयस ने भी रणजी क्वार्टर फाइनल से एक दिन पहले यह कहकर अपना नाम वापस ले लिया कि उनकी पीठ मे दर्द की समस्या अभी ठीक नहीं हुई है जबकि एनसीए ने उन्हें फिट घोषित कर दिया था. देखना होगा कि अय्यर फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में कैसा परफॉर्म करते हैं.
.
Tags: Ranji Trophy, Shreyas iyer, Team india
FIRST PUBLISHED : March 10, 2024, 14:05 IST
[ad_2]
Source link