[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज को लेकर जैसी उम्मीद की गई थी वैसा ही नतीजा आया. भले ही पहला मैच भारत ने गंवाया लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए लगातार चार मुकाबले अपने नाम किेए. टीम इंडिया ने इस सीरीज में बिना विराट कोहली, मोहम्मद शमी और केएल राहुल के खेलकर जीत हासिल की. युवाओं को लेकर रोहित शर्मा ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे देखने वाले लोग हैरान रह गए. इस सीरीज की जीत के बाद जब कप्तान को ट्रॉफी मिली तो उन्होंने इसे इसके सही हकदार के हाथ में थमा दिया.
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया. टीम इंडिया की जीत की अहम बात यह रही कि उसने 0-1 से पीछे होने के बाद ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की. धर्मशाला में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी.
भारत की घातक गेंदबाजी के आगे पहली पारी में 218 जबकि दूसरी पारी में टीम 195 रन ही बना पाई. टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहली पारी में शतक जमाया था. 477 रन बनाकर टीम ने 259 रन की बढ़त हासिल की थी. मैच में पारी और 64 रन की जीत भारत ने दर्ज की.
A 4⃣-1⃣ series win
BCCI Honorary Secretary Mr. @JayShah presents the to #TeamIndia Captain Rohit Sharma
Scorecard ▶️ https://t.co/OwZ4YNua1o#INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/KKpRaaGbOU
— BCCI (@BCCI) March 9, 2024
रोहित शर्मा ने किसे थमाई ट्रॉफी
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत दर्द करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उस परंपरा को आगे बढ़ाया जिसे महेंद्र धोनी ने शुरू किया था. टीम के सबसे युवा खिलाड़ी के हाथों में पूर्व कप्तान ट्रॉफी दे दिया करते थे. बीसीसीआई सचिव जय शाह से ट्रॉफी लेने के बाद रोहित स्टेज से नीचे उतरे और इसे सीरीज में डेब्यू करने वाले सरफराज खान के हाथों में दे दी. उन्होंने इसे एक और डेब्यू करने वाले साथी देवदत्त पडिक्कल के साथ साझा किया.
.
Tags: India Vs England, Rohit sharma, Sarfaraz Khan
FIRST PUBLISHED : March 10, 2024, 09:47 IST
[ad_2]
Source link