Home Breaking News West Bengal: आज कोलकाता में टीएमसी की विशाल रैली, सभी 42 सीटों पर हो सकता है लोकसभा उम्मीदवारों का एलान

West Bengal: आज कोलकाता में टीएमसी की विशाल रैली, सभी 42 सीटों पर हो सकता है लोकसभा उम्मीदवारों का एलान

0
West Bengal: आज कोलकाता में टीएमसी की विशाल रैली, सभी 42 सीटों पर हो सकता है लोकसभा उम्मीदवारों का एलान

[ad_1]

TMC to announce Lok Sabha candidate list from mega rally in Kolkata

Mamata Banerjee
– फोटो : Social Media

विस्तार


कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक विशाल रैली होगी। इस रैली के साथ ही टीएमसी अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान पार्टी सभी 42 सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों का एलान कर सकती है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ‘जन गर्जन सभा’ नामक इस विशाल रैली में लोगों को संबोधित करेंगे। बता दें, रैली का मुख्य विषय केंद्र सरकार द्वारा राज्य की वित्तीय बकाया राशि को कथित तौर पर रोकने के ईर्द-गिर्द है, जो पिछले दो साल से राज्य की राजनीति में एक विवादित मुद्दा रहा है।

पार्टी के लाखों समर्थकों और मंडल स्तर के कई नेताओं को अलग-अलग शहरों से सुबह से ही ‘दीदी’ नाम से लोकप्रिय ममता बनर्जी को सुनने के लिए परेड ग्राउंड की ओर जाते हुए देखा गया। 

लंबे समय बाद ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली

पार्टी नेता फिरहाद हाकिम ने कहा, ‘हम लंबे समय बाद ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली आयोजित कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। हमारी पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी एक संदेश देंगी जिसे हम पश्चिम बंगाल के हर गली-नुक्कड़ तक लेकर जाएंगे और राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार सुनिश्चित करेंगे।’

2019 के लोकसभा चुनाव में सीटों की संख्या हुई थीं कम

ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान परेड मैदान के रूप में स्थापित ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर तृणमूल कांग्रेस की विशाल रैली इसलिए भी महत्व रखती है क्योंकि यह जनवरी 2019 में सभा के बाद से इस मैदान पर इतने बड़े पैमाने पर पार्टी की पहली रैली है। 2019 में हुई सभा में 19 विपक्षी दलों के नेता एकजुटता दिखाते हुए एक साथ आए थे। जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन होने के बावजूद 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की सीटों की संख्या 34 से गिरकर 22 रह गई थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में 18 सीटें हासिल की थीं।

तृणमूल के सूत्रों ने अन्य राजनीतिक दलों विशेषकर भाजपा से बड़े दलबदल की संभावना जतायी है। राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद से आठ विधायक और दो सांसद सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए हैं।

भाजपा का वार

इस बीच, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की रैली का उपहास उड़ाते हुए इसे पार्टी की विदाई रैली करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल नेताओं को गुंडा तथा भ्रष्ट बताया और उनके आसन्न पतन का दावा किया। 

बताया जा रहा है कि तृणमूल की इस रैली के जवाब में भाजपा की संदेशखाली में एक रैली करने की योजना है, जहां तृणमूल नेताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here