[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की किस्मत सही समय पर जागी है. इस दिग्गज क्रिकेटर ने उस मैच से फॉर्म में वापसी की है, जिस पर भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की निगाह जमी हुई है. अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy Final) में कप्तानी पारी खेलते हुए मुंबई को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है.
मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल (Mumbai vs Vidarbha Final) मैच खेला जा रहा है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही मुंबई ने इस मुकाबले में दबदबा बना लिया है. मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में पहली पारी में 224 रन बनाए. विदर्भ के पास मौका था कि वह इसके जवाब में बड़ा स्कोर बनाकर मुंबई पर लीड ले ले. लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका. मुंबई के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विदर्भ को महज 105 रन पर ढेर कर दिया.
लिटन दास का ‘धोनी वाला रनआउट’, VIDEO देख कह उठेंगे WOW! बांग्लादेश फिर भी क्यों मायूस?
पहली पारी में 119 रन लेने वाली मुंबई की टीम ने दूसरी पारी में सधी बल्लेबाजी की. उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 141 रन बना लिए. मुंबई के लिए दूसरी पारी में कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुशीर खान ने बेहतरीन बैटिंग की. इन दोनों ने 107 रन की नाबाद साझेदार कर ली है. अजिंक्य रहाणे 58 और मुशीर खान 51 रन बनाकर नाबाद हैं. रहाणे का एक महीने में यह पहला अर्धशतक है. उन्होंने 12 फरवरी को छत्तीसगढ़ के खिलाफ अर्धशतक लगाया था.
.
Tags: Ajinkya Rahane, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : March 11, 2024, 17:50 IST
[ad_2]
Source link