Home Sports ऋषभ पंत खेल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप, जय शाह ने बताया कैसे, IPL 2024 से पहले का फिटनेस अपडेट…

ऋषभ पंत खेल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप, जय शाह ने बताया कैसे, IPL 2024 से पहले का फिटनेस अपडेट…

0
ऋषभ पंत खेल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप, जय शाह ने बताया कैसे, IPL 2024 से पहले का फिटनेस अपडेट…

[ad_1]

नई दिल्ली. ऋषभ पंत लंबे समय बाद आईपीएल (IPL 2024) में वापसी करने जा रहे हैं और वे टी20वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ये संकेत दिए हैं. जय शाह ने कहा, ‘वे (ऋषभ पंत) अच्छी बैटिंग कर रहे हैं. अच्छी विकेटकीपिंग कर रहे हैं. हम जल्दी ही उन्हें फिट घोषित कर सकते हैं.’ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट के बाद घायल हो गए थे और तभी से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि ऋषभ पंत अच्छी बैटिंग और विकेटकीपिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘यदि वे (पंत) टी20 वर्ल्ड कप खेल पाते हैं तो यह हमारे लिए बड़ी बात होगी. वे हमारे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. यदि वे विकेटकीपिंग करते हैं तो वर्ल्ड कप खेल सकते हैं. देखते हैं कि वे आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

दिसंबर 2022 में हुए कार हादसे में ऋषभ पंत के दाएं घुटने में गंभीर चोट आई थी. उनके एंकल और कलाई में भी फ्रैक्चर था. इन सब चोट से उबरने के लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और इसके बाद लंबे समय तक रिहैब करना पड़ा. हालांकि, उनकी रिकवरी से हर कोई खुश दिख रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने भी पिछले दिनों कहा था कि पंत आईपीएल 2024 में खेल सकते हैं.

Tags: IPL 2024, Jay Shah, Rishabh Pant, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here