Home Sports ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई भारत की टेंशन, न्यूजीलैंड का टेस्ट सीरीज में किया सफाया

ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई भारत की टेंशन, न्यूजीलैंड का टेस्ट सीरीज में किया सफाया

0
ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई भारत की टेंशन, न्यूजीलैंड का टेस्ट सीरीज में किया सफाया

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच नए सीजन में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही टीमों ने सीरीज दर सीरीज धमाकेदार खेल दिखाते हुए अंक तालिका के टॉप पोजिशन के लिए दावेदारी ठोकी हुई है.

न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया. ऑस्ट्रेलिया को इस जीत से 12 अंक मिले. अब 12 मैचों के बाद उसके प्रतिशत अंक 59.09 से 62.50 हो गए हैं. न्यूजीलैंड के 60 प्रतिशत अंक से गिरकर 50 हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है लेकिन उसने छह मैच ही खेले हैं. भारत 68.51 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर है जिसने नौ में से छह मैच जीते हैं.



भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच हारने के बाद लगातार चार मुकाबले जीतकर सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया. टीम इंडिया ने सीरीज में पीछे होने के बाद विशाखापत्तनम में जीत हासिल कर बराबरी की. राजकोट का मैच अपने नाम कर सीरीज में बढ़त बनाई और रांची का मुकाबला जीतकर इंग्लैंड के सीरीज जीतने का सपना तोड़ा. भारत ने धर्मशाला में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच को पारी और 64 रन से जीता.

ऑस्ट्रेलिया ने क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया. गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट वेलिंगटन में 172 रन से जीता था.

Tags: WTC



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here