Home Sports जीत के लिए शतक किया कुर्बान, पलटा मैच, न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

जीत के लिए शतक किया कुर्बान, पलटा मैच, न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

0
जीत के लिए शतक किया कुर्बान, पलटा मैच, न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की. मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी की धुंआधार बल्लेबाजी के दम पर मेहमान टीम ने क्राइस्टचर्च टेस्ट में 3 विकेट से जीत दर्ज की. पहली पारी में 162 रन पर ढेर होने के बाद दूसरी पारी में कीवी टीम ने 372 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 256 रन बनाकर 94 रन की बढ़त हासिल की थी.

न्यूजीलैंड की टीम को टी20 सीरीज के बाद टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी मेजबान टीम महज 162 रन पर ही ढेर हो गई थी. हेजलवुड ने 5 जबकि स्टार्क ने 3 विकेट झटके थे. न्यूजीलैंड के लिेए ओपनर टॉम लेथम ने सबसे बड़ी 38 रन की पारी खेली थी.

हेनरी के 7 विकेट, रचिन की फिफ्टी ने बनाया मैच

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मार्नस लाबुशान के 90 रन की पारी की बदौलत 256 रन बनाकर टीम को 94 रन की अहम बढ़त दिलाई. इसके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन तक भी नहीं पहुंच पाया. मैच हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए धारदार गेंदबाजी करते हुए इस पारी में 67 रन देकर अकेले ही सात विकेट झटके थे. इस जोरदार प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र, टॉम लेथम और डेरेल मिचेल की फिफ्टी ने मैच का बनाया. 372 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 279 की चुनौती रखी.

एलेक्स कैरी ने जीत के लिए शतक किया कुर्बान

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में मैच का रुख टीम की तरफ मोड़ दिया. मिचेल मार्श ने 102 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 80 रन बनाकर मैच न्यूजीलैंड के दूर कर दिया. मार्श के आउट होने के बाद भी एलेक्स कैरी ने एक छोर थामे रखा. 123 गेंद पर 98 रन की नाबाद पारी खेलते हुए उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाया. शतक के करीब पहुंचकर भी उन्होंने जीत के लिए इसे कुर्बान कर दिया.

Tags: Alex Carey, Josh Hazlewood, Mitchell Marsh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here