[ad_1]
नई दिल्ली. एमएस धोनी सिर्फ अपनी जादुई या कूल कैप्टेंसी के लिए पॉपुलर नहीं हैं. उनकी विकेटकीपिंग भी कमाल की है. खासकर बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग करना या उल्टे हाथों से रन आउट करना, वो स्किल है, जो एमएस धोनी को बाकी विकेटकीपर्स से आगे ले जाती है. लेकिन श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में लिटन दास ने जो रनआउट किया, उसने एमएस धोनी के क्लास की याद दिला दी.
बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में दासुन शनाका को अविश्वसनीय अंदाज में रनआउट किया. दासुन शनाका ने मुस्तफिजुर रहमान की गेंद को लॉन्गऑन पर खेला. शनाका एक रन पूरा करने के बाद दूसरा रन लेने की कोशिश में तेजी से भागे, लेकिन लिटन दास की तेजी के सामने कमतर साबित हुए. वैसे तो रिशाद हुसैन का थ्रो स्टंप्स से काफी दूर था, लेकिन लिटन दास ने गेंद को जिस सफाई से पकड़ा और उससे गिल्लियां उड़ाईं, उससे हर क्रिकेटप्रेमी वाह कह उठा.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लिटन दास गेंद को कलेक्ट कर रहे हैं, तब वे स्टंप से तकरीबन 5-6 फीट दूर हैं. इतना ही नहीं, स्टंप्स उनकी पीठ की ओर है. इसके बावजूद लिटन ने जिस तेजी से गेंद को स्टंप्स पर थ्रो किया, वह काबिलेतारीफ है.
What a run out from Litton Das. pic.twitter.com/JI4kNO0KC1
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 11, 2024
सोशल मीडिया पर लिटन दास के इस रनआउट की जमकर तारीफ हो रही है. कोई इसे एमएसडी स्टाइल कह रहा है तो कोई एमएस धोनी से भी बेहतर बता रहा है. एक यूजर ने तो इसे एमएस धोनी के लिए भी ड्रीम करार दिया.
बता दें कि बांग्लादेश-श्रीलंका तीसरे टी20 मैच में शनाका 9 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 174 रन बनाए. मेजबान बांग्लादेश इसके जवाब में 146 रन बनाकर आउट हो गया.
.
Tags: Bangladesh, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : March 11, 2024, 16:56 IST
[ad_2]
Source link