[ad_1]
10:21 AM, 11-Mar-2024
बेगूसराय में युवक की हत्या
बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव की है। मृत युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरवासा गांव के रहने वाले नंदकिशोर चौधरी का 32 वर्षीय निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
09:45 AM, 11-Mar-2024
महिला का सामूहित दुष्कर्म
सीवान में एक महिला के साथ हैवानियत हुई। इस वारदात को तीन हैवानों ने मिलकर अंजाम दिया है। घटना सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चलर ही है।
09:14 AM, 11-Mar-2024
Bihar News Live : पीएम मोदी बिहार को देंगे 4700 करोड़ की सौगात, एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर से बिहार को 4700 करोड़ की विकास योजनओं की सौगात देंगे। दिल्ली से वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क परियोजनाओं का शिलान्याय, शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर पटना में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इधर, एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। एनडीए के सहयोगी दल के चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और बिहार भाजपा के वरीय नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार भी आज इंग्लैंड से दिल्ली आ रहे हैं। संभावना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन सभी नेताओं से बैठक करेंगे। बिहार विधान परिषद के लिए भाजपा के तीन, राजद के चार और भाकपा माले के एक उम्मीदवार अपना नामंकन पर्चा दाखिल करेंगे।
[ad_2]
Source link