Home Breaking News Gaya Accident: गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवा के चपेट में आए बाइक सवार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Gaya Accident: गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवा के चपेट में आए बाइक सवार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

0
Gaya Accident: गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवा के चपेट में आए बाइक सवार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

[ad_1]

Four killed in Road Accident after truck runs over bike on Gaya-Patna National Highway

Accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के गया जिले में सोमवार की देर शाम गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बेलागंज थाना क्षेत्र के खिजरसराय-रामपुर मोड़ के समीप हुआ, जब अनियंत्रित हाईवा के चपेट में आने से अपाची बाईक से बरात जा रहे चार युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। सभी मृतक थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। जो चाकंद थाना क्षेत्र के किसी गांव में बारात में शामिल होने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव से चाकंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात जा रही थी। जिसमें शामिल होने के लिए चार युवक एक ही अपाची बाइक पर सवार हो जा रहे थे। बाइक सवार चारों युवक जैसे ही खिजरसराय रोड से एनएच पर उतरे, तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चारों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वहीं, हाईवा का चालक घटना के बाद वाहन लेकर भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शवों को कब्जा में लेकर मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मृत युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here