Home Sports IND vs ENG: रोहित-द्रविड़ का प्लान हुआ कामयाब, कुलदीप यादव के बैटिंग टैलेंट से और मजबूत हुई टीम

IND vs ENG: रोहित-द्रविड़ का प्लान हुआ कामयाब, कुलदीप यादव के बैटिंग टैलेंट से और मजबूत हुई टीम

0
IND vs ENG: रोहित-द्रविड़ का प्लान हुआ कामयाब, कुलदीप यादव के बैटिंग टैलेंट से और मजबूत हुई टीम

[ad_1]

India vs England: भारत ने इंग्लैंड को हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से मात दी है. भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर उसके आक्रामक अंदाज में खेलने के ‘बैजबॉल’ स्टाइल पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिया. यह ‘बैजबॉल’ स्टाइल अपनाने के बाद इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है. भारतीय टीम की इस सीरीज जीत में टॉप ऑर्डर के अलावा लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी जबरदस्त खेल दिखाया. इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में कुलदीप यादव ने गेंदबाजी के अलावा अपने बल्ले से भी कमाल दिखाया.    

कुलदीप यादव के बैटिंग टैलेंट से और मजबूत हुई टीम

कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुल 97 रन बनाए और 19 विकेट भी झटके. रांची में खेले गए चौथ टेस्ट मैच में तो कुलदीप यादव ने भारत को संभावित हार से बचाने में मदद की थी. रांची टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम अपने 7 विकेट गंवा चुकी थी और इंग्लैंड के स्कोर से 176 रन पीछे थी. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने यहां से मोर्चा संभाला और कुलदीप यादव के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 76 रनों की पार्टनरशिप की. ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव के बीच हुई ये पार्टनरशिप भारतीय टीम के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं थी. कुलदीप यादव ने कीमती 28 रन बनाए. भारतीय टीम ने यह मैच 28 रनों से जीता था. यह जीत भारत के लिए निर्णायक साबित हुई. रांची टेस्ट जीतकर भारत ने सीरीज सील की थी.   

रोहित-द्रविड़ का प्लान हुआ कामयाब

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि कैसे कुलदीप यादव की बल्लेबाजी पर काम करने की जिद ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने में मदद की. रोहित शर्मा ने धर्मशाला टेस्ट के बाद कहा, ‘मैं ही कुलदीप यादव को अच्छी बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित कर रहा हूं. कुलदीप यादव के पास बल्लेबाजी करने और कुछ शॉट खेलने की क्षमता है. मैं उनकी बल्लेबाजी से बहुत खुश हूं. उन्होंने बल्ले से भी अहम भूमिका निभाई है. राजकोट में हम ऐसी साझेदारी चाहते थे. मुझे लगता है कि सुबह चौथा दिन था, जब गिल और कुलदीप वहां बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि गिल उस रन आउट से काफी खुश नहीं थे, लेकिन जो चीज इस टीम को काफी खुश करती है वह ये है कि एक-दूसरे की सफलता का आनंद लेना भी है.’

टीम इंडिया के लिए बोनस

रोहित शर्मा ने कहा, ‘गिल इस बात से काफी खुश थे जब कुलदीप ने जमकर बल्लेबाजी की, बजाय इसके कि वह जाकर उस रन आउट के बारे में उनकी आलोचना करें. यह निश्चित रूप से हमारे लिए मायने रखता है जब कुलदीप इस तरह बल्लेबाजी करता है और वह हमारे लिए बोर्ड पर रन बनाता है. इससे हमें अपनी बल्लेबाजी लाइनअप में एक और इजाफा मिलता है.’ कुलदीप यादव के बारे में कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह टीम में एक्स फैक्टर लेकर आते हैं. कुलदीप यादव ने अपनी बल्लेबाजी पर काफी मेहनत की है जो टीम इंडिया के लिए बोनस है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here