Home Sports MPL: पेंटर का बेटा क्रिकेट में मचा रहा धूम, बेस प्राइस से 8 गुना लगी राहुल…

MPL: पेंटर का बेटा क्रिकेट में मचा रहा धूम, बेस प्राइस से 8 गुना लगी राहुल…

0
MPL: पेंटर का बेटा क्रिकेट में मचा रहा धूम, बेस प्राइस से 8 गुना लगी राहुल…

[ad_1]

मनमोहन सेजू/बाड़मेर. अपने गांव की पगडंडियों में बल्ले से हल्ला मचाकर लोगों का दिल जीतने वाली एक टीम अब देश के लिए खेलने के जज़्बे को मन में संजोए हुए है. बालोतरा के बुड़ीवाड़ा गांव में मल्लीनाथ प्रीमियर लीग के दो सीजन खेलने के बाद अब मल्लीनाथ प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन को खेल रही बुड़ीवाड़ा वेलोर की टीम मैदान में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल में राहुल सिंह को बेस प्राइज से 8 गुना अधिक प्राइस में खरीदा गया है.

पश्चिम राजस्थान के बालोतरा कस्बे में इन दिनों क्रिकेट का महाकुंभ चल रहा है. बालोतरा के असाड़ा में चल रहे तीसरे सीजन में जोधपुर के भगत की कोठी के रहने वाले राहुल सिंह ऑलराउंडर है. पिछले 10 साल से राहुल सिंह क्रिकेट खेल रहे है. वह अपने मामा से प्रेरणा लेकर क्रिकेट के मैदान में उतरे हैं. राहुल के पिता गनपत सिंह सोलंकी लोगों के घरों में पेंट का काम करते हैं और इनकी माता अनिता कंवर ग्रहणी है.

यह भी पढ़ें- जब नक्सली इलाके में पहुंच गए DM, ग्रामीणों के बीच चारपाई पर बैठ गए, ऑन द स्पॉट कर दिया फैसला

43 हजार में सबसे महंगे बिके राहुल
एमपीएल के तीसरे सीजन में राहुल सिंह को सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा गया है. राहुल सिंह का बेस प्राइस 5 हजार रुपये रखा गया था. वहीं, राहुल सिंह को 8 गुना अधिक 43 हजार रुपये में खरीदा गया है. MBA कर चुके राहुल का सपना टीम इंडिया के लिए खेलने का है. वहीं, टीम के कप्तान खिलाड़ी सांवल देवासी हाउसिंग बोर्ड बालोतरा के रहने वाले हैं. इस टीम में राहुल सिंह, सुरेंद्र गोदारा, रिछपाल सिंह, किशोर, राहुल सैनी, अंकित मंडल, प्रवीण विश्नोई, विक्रम सिंह, कमलेश, पृथ्वी सिंह, जीतू भाई मेहता, रफीक खान, नरपत सिंह, दुर्जन सिंह, निशाल शर्मा खिलाड़ी है. टीम के कोच महेंद्र प्रताप सिंह है जिनकी बदौलत टीम अपना शत प्रतिशत योगदान दे रही है. टीम के कई सदस्य स्टेट और नेशनल खेल चुके हैं. इस टीम के खिलाड़ियों की नीलामी में राहुल सिंह को 43 हजार में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा गया है. पिछले सीजन में यह टीम फाइनल मुकाबले में पिछड़ गई थी. इस बार टीम की निगाहें फाइनल के कप पर हैं.

Tags: Barmer news, Cricket, Local18, Rajasthan news, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here