Home World John Barnett: 32 साल तक बोइंग में काम किया, व्हिसिल ब्‍लोअर बन कंपनी के राज जाहिर करने के चंद दिन बाद हुई अचानक मौत

John Barnett: 32 साल तक बोइंग में काम किया, व्हिसिल ब्‍लोअर बन कंपनी के राज जाहिर करने के चंद दिन बाद हुई अचानक मौत

0
John Barnett: 32 साल तक बोइंग में काम किया, व्हिसिल ब्‍लोअर बन कंपनी के राज जाहिर करने के चंद दिन बाद हुई अचानक मौत

[ad_1]

John Barnett vs. Boeing: बोइंग के प्रॉडक्शन स्टैंडर्ड के बारे में चिंताएं जाहिर करने वाले कंपनी के पूर्व कर्मचारी जॉन बार्नेट अमेरिका में मृत पाए गए. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बोइंग के लिए 32 साल तक काम किया और 2017 में वह रिटायर हो गए.

62 वर्षीय बार्नेट ने कुछ दिन पहले कंपनी के खिलाफ एक व्हिसलब्लोअर केस में सबूत दिए थे. चार्ल्सटन काउंटी के कोरोनर ने सोमवार को बीबीसी से उनकी मौत की पुष्टि की. वहीं बोइंग ने कहा कि बार्नेट के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ.

9 मार्च को हुई मृत्यु

बार्नेट की कथित तौर पर 9 मार्च को ‘खुद को पहुंचाई गई” चोट से मृत्यु हो गई. पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही थी. ऐसे भी आरोप हैं कि बोइंग के खिलाफ एक मामले से जुड़े लीगल इंटरव्यू के लिए उपस्थित नहीं होने के बाद बार्नेट अपने ट्रक में मृत पाए गए थे.

जॉन बार्नेट कौन थे?
बार्नेट प्रमुख अमेरिकी विमान निर्माता, बोइंग के लंबे समय तक कर्मचारी थे, उन्होंने स्वास्थ्य समस्याओं के कारण 2017 में अपनी रिटामरमेंट तक कंपनी की 32 वर्षों तक सेवा की.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जॉन बार्नेट ने नॉर्थ चार्ल्सटन प्लांट में क्वालिटी मैनेजर के रूप में काम किया और 787 ड्रीमलाइनर के प्रॉडक्शन देखरेख की जिम्मेदारी भी संभाली. बता दें 787 ड्रीमलाइनर 2010 से मुख्य रूप से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक आधुनिक एयरलाइनर है.

 

जॉन बार्नेट ने कंपनी पर क्या आरोप लगाए
2019 में, जॉन बार्नेट ने बीबीसी को बताया कि कर्मचारी, दबाव में, प्रॉडक्शन पर प्लेन में घटिया पार्ट्स लगा रहे थे. उन्होंने ऑक्सीजन सिस्टम के साथ संभावित रूप से सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया. आरोपों का बोइंग कंपनी ने खंडन किया.

जॉन बार्नेट ने कंपनी पर उनकी चेतावनी की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए, जल्दबाजी वाली असेंबली प्रोसेस और सुरक्षा से समझौता का मुद्दा उठाया.

अमेरिकी नियामक संस्था, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) द्वारा 2017 में किए गए एक रिव्यू में जॉन बार्नेट की कुछ चिंताओं का समर्थन किया गया.

हालांकि बोइंग ने आरोपों का खंडन किया, जिसके कारण जॉन बार्नेट ने रिटायरमेंट के बाद कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की, जिसमें चरित्र हनन और करियर में बाधा डालने का आरोप लगाया गया.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here