Home Sports KKR को मुंबई से मिली खुशखबरी, कप्तान ने दूर कर दी बड़ी चिंता, जेसन रॉय का गम किया कम

KKR को मुंबई से मिली खुशखबरी, कप्तान ने दूर कर दी बड़ी चिंता, जेसन रॉय का गम किया कम

0
KKR को मुंबई से मिली खुशखबरी, कप्तान ने दूर कर दी बड़ी चिंता, जेसन रॉय का गम किया कम

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए दो दिन में दो अलग-अलग खबरें आई हैं. पहली खबर ने जहां केकेआर के फैंस को निराश किया, तो दूसरी खबर हौसला बढ़ाने वाली है. केकेआर के लिए यह खुशखबरी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के बल्ले से आई है. फिटनेस और फॉर्म से जूझ रहे इस खिलाड़ी ने बड़े मुकाबले में अर्धशतक जमाकर बता दिया है कि अब वे रंग में लौट आए हैं.

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल (Ranji Trophy Final) मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली. अय्यर की यह पारी अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक के बाद आई. यानी रणजी फाइनल ना सिर्फ श्रेयस अय्यर, बल्कि उनके कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी खुशियां दे गया. रहाणे ने विदर्भ के खिलाफ मुंबई के लिए 143 गेंद पर 73 रन की पारी खेली.

पृथ्वी शॉ साबित हो सकते हैं अगले उन्मुक्त चंद! किसने कही यह बात, IPL टीम ने मनाया जश्न, VIDEO

श्रेयस अय्यर की पारी से कोलकाता नाइटराइडर्स का मैनेजमेंट और फैंस इसलिए भी खुश होंगे क्योंकि उन्होंने फर्स्टक्लास मैच में भी टी20 का रंग दिखाया. पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के जमाए. श्रेयस अय्यर का यह 2024 में छठा मैच है. उन्होंने इन छह मैच की 10वीं पारी में अर्धशतक लगाया है.

दो दिन पहले ही जेसन रॉय ने आईपीएल (IPL 2024) से हटने का निर्णय लिया था. इंग्लैंड के जेसन रॉय आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं. जेसन रॉय इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. इसलिए उनका आईपीएल से हटना केकेआर के लिए बड़ा झटका है. केकेआर ने जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर फिल सॉल्ट को टीम में शामिल कर लिया है.

Tags: IPL 2024, Ranji Trophy, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here