Home Breaking News Madgaon Express: अपनी पहली निर्देशित फिल्म में कैमियो करेंगे कुणाल खेमू! ‘मडगांव एक्सप्रेस’ पर आया बड़ा अपडेट

Madgaon Express: अपनी पहली निर्देशित फिल्म में कैमियो करेंगे कुणाल खेमू! ‘मडगांव एक्सप्रेस’ पर आया बड़ा अपडेट

0
Madgaon Express: अपनी पहली निर्देशित फिल्म में कैमियो करेंगे कुणाल खेमू! ‘मडगांव एक्सप्रेस’ पर आया बड़ा अपडेट

[ad_1]

अभिनेता कुणाल खेमू अब अपनी पहली फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कॉमेडी से भरपूर ट्रेलर के बाद हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘ब्रिंग इट ऑन’ और दूसरा गाना ‘रातों के नजारे’ जारी हुआ। वहीं अब फिल्म से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता कुणाल खेमू इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसमें अभिनय भी करेंगे। दरअसल, फिल्म में वे कैमियो रोल निभाएंगे।




कुणाल खेमू इस फिल्म में विशेष भूमिका निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुणाल खेमू का ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में कैमियो हो सकता है। अभिनेता की कॉमिक टाइमिंग अद्भुत है और कॉमेडी हमेशा से उनकी शैली रही है। वह निश्चित रूप से कैमियो के साथ फिल्म में एक दिलचस्प स्वाद जोड़ देंगे। उन्होंने 2016 में स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया था और स्क्रिप्ट को ध्यान में रखते हुए इसमें उनका एक कैमियो भी हो सकता है।

Akshay Kumar: कॉमेडी से लोगों को हंसाने को तैयार अक्षय कुमार, इस मशहूर निर्देशक की फिल्म में आ सकते हैं नजर


‘मडगांव एक्सप्रेस’ बचपन के तीन दोस्तों की यात्रा की कहानी है, जो गोवा की यात्रा पर निकलते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी पूरी तरह से पटरी से उतर जाती है। मडगांव एक्सप्रेस में ये कलाकार यानी प्रतीक गांधी ‘पिंकू’, अविनाश तिवारी ‘आयुष’ और दिव्येंदु ‘डोडो’ का किरदार निभाएंगे। यह तीनों बचपन के दोस्त हैं और गोवा जाने का सपना देखते हैं, लेकिन वह पूरा नहीं हो पाता। आखिरकार एक दिन तीनों गोवा की यात्रा के लिए निकल पड़ते हैं और जिंदगी के मजे लेते हुए एक ड्रग्स स्कैंडल में फंस जाते हैं। वहां से उनकी जिंदगी अलग मोड़ ले लेती है और वे इससे निकलने की बजाये इसमें फंसते चले जाते हैं।

Kriti Kharbanda: हमेशा से लव मैरिज करना चाहती थीं कृति खरबंदा! बोलीं- मैं प्यार और साथ में विश्वास रखती हूं




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here