[ad_1]
11:12 AM, 12-Mar-2024
पीएम मोदी ने कहा कि पूज्य बापू के ये साबरमती आश्रम हमेशा से ही एक अप्रतिम ऊर्जा का जीवंत केंद्र रहा है। हर किसी को जब-जब यहां आने का अवसर मिलता है, तो बापू की प्रेरणा हम अपने भीतर स्पष्ट रूप से अनुभव कर सकते हैं।
11:04 AM, 12-Mar-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचराब आश्रम का उद्घाटन किया और साबरमती आश्रम परियोजना के लिए मास्टर प्लान लॉन्च किया।
11:01 AM, 12-Mar-2024
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम में एक पौधा लगाया। pic.twitter.com/qefLp063vp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2024
10:59 AM, 12-Mar-2024
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi to inaugurate Kochrab Ashram and launch the Master plan of Gandhi Ashram Memorial, at Mahatma Gandhi Ashram at Sabarmati, in Ahmedabad, Gujarat.
Governor Acharya Devvrat, CM Bhupendra Patel and state BJP chief CR Paatil also present. pic.twitter.com/bK8l8ISrSp
— ANI (@ANI) March 12, 2024
10:50 AM, 12-Mar-2024
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi plants a sapling at Mahatma Gandhi Ashram at Sabarmati, in Ahmedabad, Gujarat. pic.twitter.com/b3Tv2zK61H
— ANI (@ANI) March 12, 2024
10:46 AM, 12-Mar-2024
पीएम मोदी ने कहा कि आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में आज यहां एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। इनमें से 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स आज देश को मिले हैं।
10:23 AM, 12-Mar-2024
पीएम मोदी ने कहा, ‘विकसित भारत के लिए हो रहे नव निर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है, नई योजनाएं शुरू हो रही हैं। अगर मैं साल 2024 की ही बात करूं, तो इन करीब 75 दिन में 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। अकेले पिछले 10-12 दिन में ही 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है।’
10:20 AM, 12-Mar-2024
PM Shri @narendramodi inaugurates, dedicates & lays foundation stone of various projects in Ahmedabad. https://t.co/N1OaTbIy7S
— BJP (@BJP4India) March 12, 2024
09:14 AM, 12-Mar-2024
50 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे
पीएम मोदी रेलवे स्टेशनों पर 50 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये केंद्र लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं प्रदान करेंगे। पीएम 51 गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये टर्मिनल परिवहन के विभिन्न तरीकों के बीच माल की निर्बाध आवाजाही को बढ़ावा देंगे।
09:14 AM, 12-Mar-2024
गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज और तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत को मंगलूरू तक बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा मोदी आसनसोल और हटिया तथा तिरूपति और कोल्लम स्टेशनों के बीच दो नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। मोदी विभिन्न स्थानों न्यू खुर्जा जंक्शन, साहनेवाल, न्यू रेवाड़ी, न्यू किशनगढ़, न्यू घोलवड और न्यू मकरपुरा से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
[ad_2]
Source link