[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग का 28वां मैच लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में क्वेटा ने शानदार जीत दर्ज की. क्वेटा ग्लेडिएटर्स के गेंदबाज मोहम्मद आमिर की इस मैच में फैंस ने बेइज्जती की. जब वह फील्डिंग कर के वापस आ रहे थे तो फैंस उन्हें फिक्सर-फिक्सर कह कर पुकार रहे थे. इस दौरान आमिर और फैंस के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, इस मैच के दौरान मोहम्मद आमिर जब मैदान से बाहर आकर ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे तो फैंस उन्हें फिक्सर- फिक्सर कहकर बुलाने लगे. आमिर जब वहां से गुजरे तो उन्होंने एक फैन की आवाज सुन ली. तब आमिर वापस आए और फैंस को डांट कर कहने लगे ‘घर से यही सीख कर आते हो’. आमिर को यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है.
IPL से पहले KKR को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ ओपनर ने वापस लिया नाम, रिप्लेसमेंट का ऐलान
This is a very bad Culture ,Fans should be respectable towards player, specially for a player like Amir who had done soo much for Pakistan … He is Pakistan’s pride pic.twitter.com/09CBJSz3AE
— Huzaifa khan (@HuzaifaKhan021) March 11, 2024
बता दें कि पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज आमिर को मैच फिक्सिंग के आरोप में साल 2010 में जेल जाना पड़ा था. इसमें उन्हें कुल 6 महीने की सजा हुई थी. स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में जेल जाने के बाद उनपर 5 सालों तक का बैन लगा दिया गया था. स्पॉट फिक्सिंग के मामले में जब वह फंसे थे तब उनकी उम्र 18 साल थी. इसके बाद उनके करियर में उतार चढ़ाव आते रहे. आमिर अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं. वह टी20 लीग्स में ही हिस्सा लेते हैं.
Ind vs Eng: सीरीज हार के बाद आया 700 विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिएक्शन, कहा- खुद को इंप्रूव करेंगे
मोहम्मद आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मैचों में क्रमश: 119, 81 और 59 विकेट लिए हैं. टेस्ट में 5 विकेट लेने का करनामा उन्होंने 4 बार किया है. वह पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाजों की सूची में शामिल है.
.
Tags: Mohammad amir, PSL
FIRST PUBLISHED : March 12, 2024, 08:52 IST
[ad_2]
Source link