[ad_1]
Yashsavi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में बल्ले से गर्दा उड़ाने वाले भारतीय ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ICC ने बड़ा अवॉर्ड दिया है. उन्हें फरवरी महीने के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला है. केन विलियम्सन और पथुम निसांका को हराकर उन्होंने यह अवॉर्ड अपने नाम किया है. यशस्वी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 712 रन ठोक दिए थे. उनके बल्ले से दो डबल सेंचुरी निकली थी. इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए थे. यशस्वी एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय द्वारा 700+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे. इस मामले में सिर्फ सुनील गावस्कर ही दो बार ऐसा कर पाए हैं.
यशस्वी ने जीता अवॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने फरवरी 2024 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता. उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन और श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका को पीछे छोड़ा. जायसवाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और फरवरी के महीने में लगातार दो टेस्ट मैचों में आए दो शानदार दोहरे शतक लगाकर उन्होंने कमाल ही कर दिया.
[ad_2]
Source link