Home Breaking News लोकसभा चुनाव: समय पर चुनावी बांड का होगा खुलासा, ऑनलाइन ट्रांसेक्शन पर नजर, J&K में विस चुनाव पर भी बोले CEC

लोकसभा चुनाव: समय पर चुनावी बांड का होगा खुलासा, ऑनलाइन ट्रांसेक्शन पर नजर, J&K में विस चुनाव पर भी बोले CEC

0
लोकसभा चुनाव: समय पर चुनावी बांड का होगा खुलासा, ऑनलाइन ट्रांसेक्शन पर नजर, J&K में विस चुनाव पर भी बोले CEC

[ad_1]

election commission press conference in jammu CEC Rajiv Kumar said Strict vigil on online cash transfers

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
– फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार


मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू कश्मीर में वॉलेट से ऑनलाइन पैसों के लेन-देन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और विकलांग लोगों को घर पर ही मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चुनावी बांड पर सभी विवरणों का समय पर खुलासा करेगा। बुधवार को जम्मू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह बातें कहीं।

फर्जी खबरों की रोकथाम के लिए बनेंगे सोशल मीडिया सेल

सीईसी ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी और केंद्रीय बल तैनात किए जाएंगे। फर्जी खबरों पर वास्तविक समय में प्रतिक्रिया देने के लिए सभी जिलों में सोशल मीडिया सेल स्थापित किए जाएंगे। 

चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया कि उन्होंने भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएमॉ सहित राष्ट्रीय पार्टियों और एनसी और पीडीपी जैसी राज्य मान्यता प्राप्त पार्टियों से मुलाकात की। पार्टियों ने उनसे कहा है कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी होने चाहिए। कुछ दलों की राय थी कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर सकता है, इसलिए समान अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए। वे यह भी चाहते थे कि  चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं। पार्टियों ने यह भी कहा कि उम्मीदवारों या सभी राजनीतिक दलों के लिए सुरक्षा व्यवस्था एक समान होनी चाहिए। कुछ राजनीतिक दलों की मांग थी कि प्रवासी जहां भी हों उनके लिए ऐसी व्यवस्था की जाए कि वे ठीक से मतदान कर सकें, उनका मतदान प्रतिशत कम न हो।…”

सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद विधानसभा चुनाव पर होगा फैसला

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह भी कहा कि आयोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने को लेकर चिंतित है, लेकिन दो चुनाव एक साथ कराने पर अंतिम फैसला सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक दलों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि बिना किसी देरी के जल्द ही चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा, ‘हम जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर चिंतित हैं।… श्रीनगर और जम्मू में हम जिन राजनीतिक दलों से मिले, उनमें से अधिकांश ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग की।’

उन्होंने कहा, ‘लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के संबंध में, हम गहन सुरक्षा समीक्षा और राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। एक बात तय है कि हम जम्मू-कश्मीर में जल्द लोकसभा और विधानसभा चुनाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे और शांतिपूर्ण तरीके से होंगे।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here