Home Sports 22 साल के भारतीय को ICC का सलाम, पहले इंग्लैंड को धूल चटाई, अब चुना गया प्लेयर ऑफ द मंथ

22 साल के भारतीय को ICC का सलाम, पहले इंग्लैंड को धूल चटाई, अब चुना गया प्लेयर ऑफ द मंथ

0
22 साल के भारतीय को ICC का सलाम, पहले इंग्लैंड को धूल चटाई, अब चुना गया प्लेयर ऑफ द मंथ

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में धूल चटाने वाला युवा भारतीय ने अब ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. आईसीसी ने फरवरी के लिए यह खिताब यशस्वी जायसवाल को दिया है. 22 साल के यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 712 रन का पहाड़ खड़ा किया. उन्होंने इस सीरीज में लगातार दो दोहरे शतक भी बनाए.

भारत ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हराया. इस जीत के सबसे बड़े हीरो यशस्वी जायसवाल रहे. इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. यशस्वी को जब आईसीसी प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड चुने जाने के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं यह अवॉर्ड जीतकर बहुत खुश हूं. उम्मीद है कि भविष्य में मैं और ऐसे अवॉर्ड अपने नाम करूंगा.’

Tags: ICC, India Vs England, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here