Home Sports IPL 2024: बड़ा विवाद था.. मुंबई की कप्तानी के मुद्दे को फिर मिली हवा, सुनिए विराट के जिगरी की जुबानी

IPL 2024: बड़ा विवाद था.. मुंबई की कप्तानी के मुद्दे को फिर मिली हवा, सुनिए विराट के जिगरी की जुबानी

0
IPL 2024: बड़ा विवाद था.. मुंबई की कप्तानी के मुद्दे को फिर मिली हवा, सुनिए विराट के जिगरी की जुबानी

[ad_1]

IPL 2024: आईपीएल 2024 के आगाज में दो हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है. सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. 17वें सीजन के ऑक्शन से पहले कुछ टीमों ने अपने फैसले से फैंस को चौंकाया, जिसमें सबसे बड़ा नाम मुंबई इंडियंस का था. मुंबई की कप्तानी का मुद्दा काफी चर्चा में रहा. अब पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इसे फिर से हवा दे दी है. उन्होंने मुंबई के इस फैसले को बड़ी कंट्रोवर्सी बताया है. 

हार्दिक पांड्या को चुना था कप्तान

मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले गुजरात से हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने का फैसला किया. इतना ही नहीं, मुंबई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से दरकिनार कर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया था. जिसके चलते टीम को भारी आलोचना का शिकार होना पड़ा. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी टीम के इस फैसले का विरोध किया. 

क्या बोले डिविलियर्स?

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुंबई आईपीएल की काफी सफल टीम है. टीम ने 5 ट्रॉफी अपने नाम की हैं. पिछले कुछ महीनों बड़ा विवाद था कि रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया जा रहा था. अब वे खुश नजर आ रहे हैं. लेकिन अब महसूस हो रहा है कि मुंबई इससे आगे बढ़ चुकी है.’

मुंबई के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ी- डिविलियर्स

डिविलियर्स ने मुंबई के खिलाड़ियों के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया, ‘मुंबई के पास खुद को साबित करने के लिए बड़ा प्वाइंट है. उनके पास काफी प्रतिभाशाली प्लेयर्स हैं. हम सूर्या को फॉर्म में देखना चाहते हैं. टीम के पास डेवाल्ड ब्रेविस हैं और मुझे उम्मीद है कि इस बार ब्रेविस को खेल में अधिक समय मिलेगा. उन्हें लय हासिल करने की जरूरत है, खासकर बैटिंग ऑर्डर में. रोहित का फॉर्म में रहना बेहतरीन रहेगा. सूर्या और तिलक के साथ ईशान किशन भी ऊपर हैं. उनके पास काफी शक्तिशाली क्रम है. मुझे उम्मीद है कि वे इस बार अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इसलिए इंतजार करें और देखें.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here