[ad_1]
Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 के बाद पहली बार मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भयानक कार एक्सीडेंट से उबरने के बाद वह क्रिकेट मैदान पर आईपीएल के जरिए वापसी करने जा रहे हैं. इस टूर्नामेंट से पहले BCCI ने उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है. BCCI के इस ऐलान के बाद पंत की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पर स्टार क्रिकेटर से जुड़ा के एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पंत की ग्राफिक फोटो के ऊपर लिखा हुआ था, ‘टाइगर रिटर्न्स.’ इसे लेकर एक यूजर ने फ्रेंचाइजी को ट्रोल कर दिया. यूजर का कमेंट देख पंत ने भी रिएक्ट कर दिया.
पंत ने किया रिएक्ट
ऋषभ पंत के एक फैन ने दिल्ली कैपिटल्स के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसे अच्छा में बना के दे देता भाई, ये देख कर वापिस कार चलने चला जाएगा वो.’ इसे देख ऋषभ पंत ने भी रिएक्ट कर दिया. पंत ने दो हंसने वाली इमोजी पोस्ट कर दीं. इस पर फिर फैन ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘हाहा वेलकम बैक पंत भाऊ! जल्द ही जयपुर के मैदान पर आपसे मुलाकात होगी.’ इसके कैप्शन में लिखा, ‘दहाड़ने के लिए तैयार, वेलकम बैक ऋषभ पंत.’
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 12, 2024
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) March 12, 2024
[ad_2]
Source link