Home Breaking News Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 335 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 22000 के पार

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 335 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 22000 के पार

0
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 335 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 22000 के पार

[ad_1]

Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Udpates

शेयर बाजार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मंगलवार और बुधवार की बिकवाली के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में हरियाली लौटी। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। वायदा कारोबार की वीकली एक्सपायरी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.39 अंकों यानी 0.46% की बढ़त के साथ 73,097.28 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 148.96 (0.68%) अंकों की बढ़त के साथ 22,146.65 पर बंद हुआ।

निवेशकों को हुआ लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान एलएंडटी और आईटी सेक्टर के शेयरों में बढ़त दिखी। इस दौरान इंडिया VIX में 6% की नरमी आई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन के सेशन के दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.93 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 380.1 लाख करोड़ रुपये हो गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here