[ad_1]

स्वराज सीजन 1 लॉन्च
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मुंबई में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर ‘स्वराज’ का पहला सीजन लॉन्च किया। अनुराग ठाकुर ने इसे अनगिनत गुमनाम नायकों और उनके अदम्य साहस की कहानी बताई। लॉन्च पर उन्होंने कहा, ‘आज का दिन हमारे लिए गर्व का क्षण है और हमारी आजादी के उन सभी गुमनाम महान नायकों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया।’
[ad_2]
Source link