Home Sports WPL Finalist Scenario: प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली-मुंबई और RCB की टीम, कौन होगा पहल फाइनलिस्ट? जानें समीकरण

WPL Finalist Scenario: प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली-मुंबई और RCB की टीम, कौन होगा पहल फाइनलिस्ट? जानें समीकरण

0
WPL Finalist Scenario: प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली-मुंबई और RCB की टीम, कौन होगा पहल फाइनलिस्ट? जानें समीकरण

[ad_1]

WPL 2024 Finalist Qualification Scenario: विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 19वें लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के साथ RCB की टीम खिताब जीतने की दौड़ में बन हुई है. यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. टूर्नामेंट का एक लीग मैच बचा हुआ है, जो दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात की टीम के बीच होने वाला है. इस मैच का नतीजा आते ही एक टीम सीधे फाइनल में एंट्री ले लेगी. 

ऐसे होगा पहले फाइनलिस्ट का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स (नंबर-1) और मुंबई इंडियंस (नंबर-2) की टीमें अंकतालिका में टॉप-2 पर कायम हैं. मुंबई इंडियन अपने सभी 8 लीग मैच खेलकर 5 जीत के साथ 10 अंक जुटाने में कामयाब हुई. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात के साथ अपना आखिरी मैच खेलना है. दिल्ली की टीम के 7 मैचों में 10 अंक हैं. अगर टीम गुजरात पर जीत दर्ज करने में कामयाब होती है तो वह सीधी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएगी. दिल्ली के 12 अंक हो जाएंगे और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम इस टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट बनती है. वहीं, अगर दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा तो मुंबई और दिल्ली, जिसका बेहतर रनरेट होगा, वो टीम पहली फाइनलिस्ट बनेगी, क्योंकि दोनों के 10-10 अंक ही रहेंगे.

एलिमिनेटर मैच से मिलेगा दूसरा फाइनलिस्ट

वहीं, दिल्ली और गुजरात के बीच होने वाले आखिरी लीग मैच के बाद जो टीम दूसरे पायदान पर रहेगी. उसका सामना एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. स्मृति मंधाना की RCB के सभी 8 लीग मैच खेलकर 4 जीत के साथ 8 अंक हैं और टीम तीसरे नंबर पर है. एलिमिनेटर मैच 15 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, टूर्नामेंट का खिताबी मैच 17 मार्च को दिल्ली में ही खेला जाएगा। WPL 2023 में दिल्ली और मुंबई के बीच खिताबी जंग हुई थी, जिसमें जीत मुंबई की हुई.

19 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार  टाई बेनतीजा पॉइंट्स रनरेट
दिल्ली कैपिटल्स (Q) 7 5 2 0 0 10 +0.918
मुंबई इंडियंस (Q) 8 5 3 0 0 10 +0.024
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Q) 8 4 4 0 0 8 +0.306
यूपी वॉरियर्स (E) 8 3 5 0 0 6 -0.371
गुजरात जायंट्स (E) 7 2 5 0 0 4 -0.873

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here