[ad_1]
Spacex Starship: दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट, स्टारशिप का तीसरा टेस्ट हुआ, लेकिन इसमें कुछ काम अधूरा रह गया. टेक्सास के बोका चिका से 14 मार्च को शाम 6:55 बजे लॉन्च किया गया यह रॉकेट अंतरिक्ष में गया, लेकिन पृथ्वी के वातावरण में वापसी के दौरान 65 किलोमीटर की ऊंचाई पर उससे संपर्क टूट गया. स्पेसएक्स ने कहा कि स्टारशिप रीएंट्री के दौरान सर्वाइव नहीं कर पाया, हालांकि उसने उड़ान के दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं हैं.
असल में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने ‘स्टारशिप’ नाम का रॉकेट बनाया है. यह रॉकेट 397 फीट ऊंचा है और पूरी तरह से रीयूजेबल है. यानी इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है.
.
[ad_2]
Source link