Home Sports पांड्या क्या चांद से आया है, धमकाना चाहिए.. IPL 2024 से पहले हार्दिक पर बरसे प्रवीण कुमार, BCCI पर उठाए सवाल

पांड्या क्या चांद से आया है, धमकाना चाहिए.. IPL 2024 से पहले हार्दिक पर बरसे प्रवीण कुमार, BCCI पर उठाए सवाल

0
पांड्या क्या चांद से आया है, धमकाना चाहिए.. IPL 2024 से पहले हार्दिक पर बरसे प्रवीण कुमार, BCCI पर उठाए सवाल

[ad_1]

Praveen Kumar on Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या, वो नाम जो पिछले कुछ महीनों से बड़ा मुद्दा बना हुआ है. हार्दिक इंजरी के चलते वर्ल्ड कप के बीच से ही बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से बतौर कप्तान उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. IPL 2024 में उनकी वापसी से पहले टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज प्रवीण कुमार ने हार्दिक पांड्या की जमकर लताड़ लगाई है. इसके साथ ही पूर्व गेंदबाज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं. 

युवाओं की प्रवीण कुमार ने लगाई क्लास

प्रवीण कुमार ने यूट्यूब पर एक पॉडकास्ट के दौरान बातचीत में क्रिकेट की नई पीड़ी पर बात की. उन्होंने कहा, ‘आजकल के लड़के रील बनाते हैं, पार्टियां कर रहे, करो, कोई मना नहीं कर रहा. लेकिन देश पहले है या फ्रेंचाइजी क्रिकेट पहले है. ये बात मैं पहले भी बोल चुका हूं. आप डोमेस्टिक क्रिकेट खेलो, डोमेस्टिक में प्रदर्शन करो और फिर आगे बढ़ो. ये नहीं आईपीएल खेल लिए इससे सबकुछ हो जाएगा, ये गलत बात है. ये दो महीने पहले इंजर्ड हो जाते हैं, फिर खाया पिया और आईपीएल में प्रदर्शन किया और फिर वही. ये सरासर गलत है. अब तो बोर्ड ने भी बोल दिया आपको खेलना ही पड़ेगा. चाहे ईशान किशन हो या श्रेयस हो या कोई भी हो. यह बिल्कुल सही किया बोर्ड ने.’

पांड्या का चांद पर से आया है- प्रवीण कुमार

हार्दिक पांड्या को लेकर प्रवीण कुमार नाराज दिखे. उन्होंने कहा, ‘पांड्या क्या चांद पर से उतर कर आया है, खेलना पड़ेगा इसको भी. इसके लिए अलग नियम क्यों है? इसको भी बोर्ड को धमकाना चाहिए. टी20 ही क्यों खेल लेगा तीनों फॉर्मेट खेल ना. या तू 60-70 टेस्ट मैच खेल चुका जो टी20 खेलेगा. देश को जरूरत है तुम्हारी करो. आप लिखकर दे दें कि मैं मौजूद नहीं हूं टेस्ट क्रिकेट के लिए. न खेल रहे हो, न दे रहे हो. बीसीसीआई पर भी सवाल बिल्कुल होने चाहिए. एक खिलाड़ी के लिए नियम नहीं बदल दोगे. लेकिन बात हुई होगी जरूर, बोर्ड ने बात की होगी. पहले कप्तान खिलाड़ी को बता देते थे कि हम आपको किसी एक फॉर्मेट में देख रहे हैं. हो सकता है पांड्या को भी बता दिया हो कि हम आपको टेस्ट में नहीं देख रहे हैं. आप टी20 और वनडे पर फोकस करो. हो सकता है ये बात हुई हो, मुझे जानकारी नहीं है. हार्दिक, ईशान या श्रेयस की बात नहीं है, ये आजकल चल रहा है.’

प्रवीण कुमार ने की रोहित की तारीफ

पूर्व गेंदबाज ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की. उन्होंने कहा, रोहित को ही टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान होना चाहिए. वो खिलाड़ियों के साथ जिस तरह से पेश आते हैं वो बिल्कुल ठीक है. वर्ल्ड कप में उन्हें पता था उन्हें क्या करना है. वे शतक के लिए नहीं गए और शानदार बैटिंग की. इसके अलावा पूर्व गेंदबाज ने रिंकू, जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के संघर्ष की भी तारीफ की. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here