Home Breaking News Punjab News: सुखबीर बादल ने किया CAA का समर्थन, बीबी जागीर कौर को मनाने कपूरथला पहुंचे

Punjab News: सुखबीर बादल ने किया CAA का समर्थन, बीबी जागीर कौर को मनाने कपूरथला पहुंचे

0
Punjab News: सुखबीर बादल ने किया CAA का समर्थन, बीबी जागीर कौर को मनाने कपूरथला पहुंचे

[ad_1]

Sukhbir Singh Badal reached Kapurthala to convince Bibi Jagir Kaur

Punjab News:
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से नाराज चल रहे नेताओं को मनाने का दौर जारी है। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कपूरथला स्थित बीबी जागीर कौर के घर पहुंचे। सुखबीर बादल ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा भी टेका। वहीं बीबी जागीर के साथ सुखबीर सिंह बादल ने गुरुद्वारा साहिब में अरदास की और कहा कि आज पूरा परिवार परिवार इकट्ठा हो गया है।

सुखबीर बादल ने कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन करते हैं। इस कानून के कारण अफगानिस्तान के सिख समुदाय और  बाकी देशों से आए अन्य धर्म के लोगों को भारत में नागरिकता मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बेतुकी बातें करने में माहिर हैं और उन्हें सिख समुदाय के लोगों से किसी तरह की हमदर्दी नहीं है। 

दूसरी और आम आदमी पार्टी ने आज आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उनके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने अपने ही कैबिनेट के पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। सुखबीर ने कहा कि उनके कैबिनेट मंत्रियों ने पंजाब के लोगों के साथ विश्वास घात किया और लूट मचाई है।

भाजपा-अकाली दल गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को लेकर कहा कि उन्होंने गठबंधन नहीं तोड़ा बल्कि बीएसपी ने ही उनके साथ गठबंधन तोड़ा है। 

आप चौथे स्थान पर होगी, उम्मीदवारों की जमानत होगी जब्त

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं कल केजरीवाल का बयान सुन रहा था। वह बहुत चतुर हैं। जब उन्होंने पहली बार आप के अनुकूल माहौल देखा तो “एक मौका दो केजरीवाल को नारा दिया और श्रेय ले लिया। मगर जब उन्हें पता चला कि सरकार बेकार है और सीएम ने नुकसान किया है तो उन्होंने अगला प्रचार भगवंत मान के नाम पर किया। फर्क देखिए। इससे पता चलता है कि उन्होंने मान लिया है कि उम्मीदवार अपनी जमानत जब्त कर लेंगे। आप देखेंगे कि AAP चौथे स्थान पर रहेगी।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here