Home Breaking News USA: ‘भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रही अमेरिका की धरती’, एफबीआई से मिले भारतीय मूल के लोग

USA: ‘भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रही अमेरिका की धरती’, एफबीआई से मिले भारतीय मूल के लोग

0
USA: ‘भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रही अमेरिका की धरती’, एफबीआई से मिले भारतीय मूल के लोग

[ad_1]

usa indian origin people meet fbi justice department complained against khalistani terrorism against india

अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने एफबीआई और न्याय विभाग और पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की है। इस मुलाकात में भारतीय मूल के लोगों ने आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए अमेरिका की धरती इस्तेमाल हो रही है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सिलिकॉन वैली में मुलाकात करने वाले भारतीयों के समूह में समुदाय के कई प्रमुख लोग शामिल रहे। इन लोगों ने अमेरिका में हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ बढ़ रहे घृणा अपराध के मामलों पर चिंता जाहिर की और कार्रवाई की मांग की। 

हिंदू और जैन समुदाय के मंदिरों पर हुए हमले

भारतीय दल का नेतृत्व समुदाय के नेता अजय जैन भुतोरिया ने किया। बैठक में अमेरिका में हिंदू और जैन मंदिरों पर हुए हमलों का मुद्दा उठाया गया, साथ ही इस बात से नाराजगी जाहिर की गई कि कानूनी एजेंसियां आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। भारतीय मूल के लोगों ने आरोप लगाया कि कानूनी एजेंसियां अमेरिका में बैठकर भारत में आतंकवाद फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इस बैठक में न्याय विभाग के कई अधिकारियों के साथ ही एफबीआई के अधिकारी और सैन फ्रांसिस्को, मिलपितास, फ्रेमॉन्ट और नेवार्क पुलिस के अधिकारी भी शामिल हुए। समुदाय के लोगों ने बताया कि हिंदुओं और जैन समुदाय के लोगों के खिलाफ हाल के महीनों में हमले बढ़े हैं, जिससे समुदायों में डर का माहौल है। आरोप लगाया कि खालिस्तानी लोग स्कूलों, भारतीयों के जनरल स्टोर के बाहर अपनी गाड़ियां खड़ी कर भारतीय समुदाय को उकसाने की कोशिश करते हैं। 

कार्रवाई की मांग

बैठक में सैन फ्रांसिस्को स्थित कॉन्सुलेट में भारतीय ध्वज को नुकसान पहुंचाने के मामले में कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी जाहिर की। बैठक में मौजूद कई अधिकारियों ने बताया कि वे खालिस्तानी मुद्दे के बारे में जानते नहीं हैं और समुदाय के लोगों को पहले उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए ताकि अलगाववादी समूहों के बारे में जागरुकता बढ़े। भुतोरिया ने बताया कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात हुई। बीते चार महीने में ही बे एरिया में 11 से ज्यादा हिंदू मंदिरों पर हमले हुए और मंदिरों की दीवारों पर भारत विरोधी बातें लिखी गईं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here