Home Breaking News WPL 2024: आरसीबी और मुंबई के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच, जानिए दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

WPL 2024: आरसीबी और मुंबई के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच, जानिए दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

0
WPL 2024: आरसीबी और मुंबई के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच, जानिए दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

[ad_1]

WPL 2024 Eliminator match to be played between RCB and Mumbai, know the head to head record

मुंबई बनाम बैंगलोर
– फोटो : WPL

विस्तार


महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस सीजन में दूसरे स्थान पर रही जबकि आरसीबी अंक तालिका में तीसरे पायदान पर रही। बुधवार की शाम को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के बीच खेले गए मैच में मेग लैनिंग की टीम ने एक बार फिर जीत हासिल की और फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। पिछले सीजन में भी दिल्ली ने फाइनल में सबसे पहले जगह बनाई थी। 

मुंबई का पलड़ा भारी

शुक्रवार (15 मार्च) को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। मंधाना की टीम ने इस सीजन में कुल आठ मैच खेले जिनमें चार में उसने जीत का स्वाद चखा। वहीं, मुंबई ने आठ मुकाबलों में पांच में जीत दर्ज की। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दो लीग मैच खेले गए जिनमें एक मुकाबला हरमनप्रीत कौर की टीम ने जीता तो दूसरा आरसीबी ने जीता। वहीं, पिछले सीजन में भी दोनों टीमों के बीच दो लीग मैच खेले गए थे जिनमें दोनों मुकाबले मुंबई ने जीते थे। ऐसे में देखा जाए तो मुंबई का पलड़ा भारी है। 

एलिस पेरी के दम पर आरसीबी ने तय किया प्लेऑफ का सफर

12 मार्च को खेले गए 19वें लीग मैच में आरसीबी की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 रन पर छह विकेट लेकर महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उसके बाद उन्होंने नाबाद 40 रन भी बनाए। पेरी की बदौलत मुंबई 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। जवाब में आरसीबी ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन बनाकर सात विकेट से जीत हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच एलिस पेरी के यादगार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बना ली। एलिमिनेटर मैच में भी महिला खिलाड़ी से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

महिला प्रीमियर लीग के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसात, सब्बिनेनी मेघना, आशा शोभना, एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम, नैदिन डि क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, शुभा सतीश, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, केट क्रॉस, रेणुका सिंह, श्रद्धा पोकारकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमेलिया केर, क्लोय ट्रायन, एलिसा मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वॉन्ग, जिंतिमनी कलिता, कृथना बालाकृष्णन, नताली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, फातिमा जाफर, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here