Home Sports ना इधर ना उधर, इस बार आईपीएल सिर्फ… कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

ना इधर ना उधर, इस बार आईपीएल सिर्फ… कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

0
ना इधर ना उधर, इस बार आईपीएल सिर्फ… कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल का मंच सजकर तैयार है. इस बार शेड्यूल पहले 2 सप्ताह के लिए जारी किया गया है. इस दौरान 21 मुकाबले खेले जाएंगे. लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. जैसे ही आम चुनावों की तारीखों का ऐलान होगा, इसके बाद बीसीसीआई आईपीएल के बाकी बचे मुकाबलों का शेड्यूल जारी करेगी. देश के 10 अलग अलग शहरों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाएंगे. इस टी20 लीग के मैचों का टीवी पर सीधा प्रसारण किसी अन्य चैनल पर होगा जबकि ऑनलाइन यानी मोबाइल पर फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग आप दूसरे प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आपको इस ऐप को डाउनलोड करना होगा जो बिल्कुल मुफ्त है.

आईपीएल 2024 (IPL) में 74 मैच खेले जाएंगे. इस बार का आईपीएल 67 दिनों तक चलेगा. पिछली बार आईपीएल का आयोजन 60 दिनों का था. साल 2019 में भी इसी तरह से दो चरणों में आईपीएल के मैच खेले गए थे. उस समय भी देश में आम चुनाव की वजह से ऐसा हुआ था. दो बार आईपीएल के शेड्यूल जारी हुए थे. दोपहर के मुकाबले 3:30 बजे से जबकि शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे.

  • आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन की शुरुआत कब होगी?

    आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी.

  • आईपीएल 2024 का पहला मैच किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा?

  • आईपीएल 2024 का पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा.

  • आईपीएल 2024 में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

  • आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

  • चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें पहले मैच में कब और कहां भिड़ेंगी?

  • चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीमें पहले मैच में रात 8:00 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ेंगी.

  • आईपीएल की सबसे सफल टीम कौन है?

  • आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस हैं. दोनों टीमें 5-5 बार खिताब जीत चुकी हैं.

    .

    FIRST PUBLISHED : March 15, 2024, 16:17 IST

    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here