Home Sports रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बदल सकती है नाम, 2 टीम पहले भी कर चुकी हैं ऐसा, पर क्या कामयाबी मिली? VIDEO

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बदल सकती है नाम, 2 टीम पहले भी कर चुकी हैं ऐसा, पर क्या कामयाबी मिली? VIDEO

0
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बदल सकती है नाम, 2 टीम पहले भी कर चुकी हैं ऐसा, पर क्या कामयाबी मिली? VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम आईपीएल 2024 में नए नाम के साथ उतर सकती है. आरसीबी ने खुद ही इसका संकेत दिया है. माना जा रहा है कि आरसीबी अपने नाम से बैंगलोर शब्द हटा सकती है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उन 3 टीमों में से एक है, जो आईपीएल की शुरुआत से इसमें शामिल है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीता है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना नाम बदलने के संकेत दिए हैं. आरसीबी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें तीन घोड़े सजे हुए खड़े हैं. पहले घोड़े पर रॉयल, दूसरे पर चैलेंजर्स और तीसरे पर बैंगलोर लिखा झंडा है. वीडियो में ऋषभ शेट्टी दमदार एंट्री के साथ आते हैं और बैंगलोर वाले घोड़े को वहां से हटा देते हैं.

इस वीडियो के साथ एक सवाल पूछा गया है कि क्या आप समझ पाए कि ऋषभ शेट्टी क्या कहना चाहते हैं. इसके साथ ही फैंस से टिकट खरीदने की अपील की गई है.

ऋषभ पंत-बुमराह, कमिंस-स्टार्क… IPL 2024 में करेंगे वापसी 7 स्टार, KKR को सबसे ज्यादा फायदा

बता दें कि आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स नाम बदल चुकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से उतरती थी. पंजाब किंग्स का नाम पहले किंग्स इलेवन पंजाब था. हालांकि, नाम बदलने के बावजूद ये दोनों ही टीमें कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकीं.

Tags: Indian premier league, IPL, IPL 2024, Rcb, Royal Challengers Bangalore



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here